Bhopal Power Dues Cross 100 Crore

भोपाल में ‘रसूखदार’ भी डिफॉल्टर! 221 लोगों पर लाखों का बकाया 

भोपाल में 221 रसूखदार उपभोक्ताओं पर लाखों का बिजली बिल बकाया। कुल बकाया 100 करोड़ से पार, रोज 5 लाख की बिजली चोरी, विभाग ने शुरू की सख्त कार्रवाई।

By : स्वदेश डेस्क
भोपाल में ‘रसूखदार’ भी डिफॉल्टर! 221 लोगों पर लाखों का बकाया 

AI इमेज

बिजली कंपनी ने शहर में 221 ऐसे रसूखदार या प्रभावशाली उपभोक्ता चिन्हित किए हैं, जिन पर प्रत्येक पर एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बिल चुकाने के लिए कंपनी ने इनके नाम सार्वजनिक कर नोटिस भी दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी बकाया राशि की वसूली नहीं हो सकी है। इन रसूखदार बकायेदारों में नेता और अधिकारी भी शामिल हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शहर में कुल 37,000 से अधिक बकायेदार हैं, जिन पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। विद्युत वितरण कंपनी ने इसी अप्रैल में बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की है और इनसे वसूली की कार्रवाई जारी है।

इन इलाकों में होती है सबसे ज्यादा बिजली चोरी

अधिकारियों के अनुसार, भोपाल के कई इलाकों में बिजली चोरी का स्तर 30 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक है। इनमें ऐशबाग जनता क्वार्टर, अशोका गार्डन, बाग फरहत हफ्जा, जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बाग उमराव दुल्हा, चांदबड़, भानपुर, ऑरिफ नगर, डीआईजी, नारियल खेड़ा, निशातपुरा, काजी कैंप, डीआईजी बंगला, भोपाल टॉकीज, सिंधी कॉलोनी, भेल के बरखेड़ा और अन्ना नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।इन इलाकों में कई जगहों पर बिजली चोरी 30 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच रही है। वहीं, वसूली दर 2.80 रुपये से 4.50 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि बिजली की औसत लागत 6.50 रुपये प्रति यूनिट है।

हर साल करोड़ों का नुकसान

कंपनी के अनुसार, इन क्षेत्रों से रोजाना करीब 5 लाख रुपये की बिजली चोरी हो रही है, जो साल भर में लगभग 18.55 करोड़ रुपये का नुकसान है।चोरी रोकने के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग और स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन काम की धीमी गति का फायदा उठाकर लोग खंभों में तार डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं।

सख्ती से की जा रही वसूली

अधिकारियों ने बताया कि बिजली बिल की वसूली के लिए अप्रैल से सख्ती बढ़ा दी गई है। पहले चरण में एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले 221 उपभोक्ताओं से वसूली शुरू की गई है। इसके लिए एक दर्जन विजिलेंस टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर कार्रवाई कर रही हैं।31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में भोपाल शहर में लगभग 37 हजार बकायेदार सामने आए हैं।

बिजली चोरी रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम

बिजली विभाग ने इन इलाकों में अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू किया है, जिससे चोरी की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।

कंपनी ने एक इनाम योजना भी शुरू की है। इसके तहत बिजली चोरी की सटीक सूचना देने वाले को वसूले गए जुर्माने की राशि का 10 प्रतिशत (अधिकतम 50,000 रुपये) इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो रियल-टाइम डेटा भेजकर बिजली चोरी पकड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कई क्षेत्रों में अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई का काम भी चल रहा है।

बिजली चोरी और केबल चोरी रोकने के लिए प्रदेश में अलग से बिजली थाने खोलने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि कई बार संवेदनशील कार्रवाई के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो पाता।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026