Bhopal Ex IAS Murder, Reward on Caretaker

Bhopal EX IAS Murder: भोपाल में पूर्व IAS की हत्या में फरार केयरटेकर पर 30000 का इनाम, 4 राज्यों में 150 जवान फील्ड पर

भोपाल में पूर्व IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के फरार आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। चार राज्यों में 12 टीमें और 150 से ज्यादा जवान तलाश में जुटे हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Bhopal EX IAS Murder: भोपाल में पूर्व IAS की हत्या में फरार केयरटेकर पर 30000 का इनाम, 4 राज्यों में 150 जवान फील्ड पर

Bhopal Ex IAS Murder Reward on Caretaker

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अफसर राकेश अग्रवाल की उनके घर में गला काटकर की गई हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। फरार केयरटेकर वरुण कुमार की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। टीटी नगर की एसीपी अंकिता खातरकर के मुताबिक 33 साल के वरुण को पकड़ने के लिए बनी 12 विशेष टीमों के 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी देश के चार राज्यों में लगातार छापेमारी कर रहे हैं।

तीन दिन पहले ही रखा था केयरटेकर

1982 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल लंबे समय से बीमार थे। पंजाब के पटियाला जिले के नाभा के रहने वाले वरुण कुमार को घटना से सिर्फ तीन दिन पहले उनकी देखभाल के लिए रखा गया था। आरोप है कि 30 सितंबर को वरुण ने अग्रवाल का गला काट दिया और उनका मोबाइल लेकर भाग गया। बुधवार तड़के रातीबड़ थाना क्षेत्र में उनके घर से गला कटा शव मिला, तब वारदात का पता चला।

घर को उड़ाने की साजिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौके पर हाथापाई या संघर्ष के निशान नहीं मिले। इससे अंदेशा है कि आरोपी ने अचानक या सोते समय हमला किया। हत्या के बाद सबूत मिटाने और मामले को हादसा दिखाने के लिए उसने रसोई गैस सिलेंडर का पाइप हटा दिया और बिजली की प्रेस चालू छोड़ दी। मकसद था कि गैस रिसने के बाद धमाका हो और पूरा घर जल जाए।

चार राज्यों में चल रही तलाश

भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इनाम का ऐलान किया, जिसके बाद ठिकानों पर दबिश तेज हो गई है। आरोपी पहले पुणे में काम कर चुका है, इसलिए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जांच अधिकारियों ने बताया कि वारदात की रात अग्रवाल की पत्नी ने उन्हें आधी रात के आसपास दवा दी थी। इसके बाद रात करीब एक बजे केयरटेकर को मकान से बाहर निकलते देखा गया। मकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, इसलिए पुलिस आसपास के इलाकों और रास्तों के फुटेज खंगाल रही है।

कलेक्टर से डीजी तक संभाले पद

मूल रूप से पंजाब के रहने वाले राकेश अग्रवाल 1982 में एमपी कैडर के आईएएस बने थे। उनके पास एलएलबी, राजनीति विज्ञान में एमए और एमबीए की डिग्रियां थीं। उन्होंने जिला कलेक्टर, सचिव और प्रमुख सचिव जैसे पदों पर काम किया। उनकी आखिरी पोस्टिंग भोपाल की नरोन्हा प्रशासन और प्रबंधकीय अकादमी के महानिदेशक के पद पर थी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026