भोपाल एक्सप्रेस का 12 घंटे पूर्व बनेगा प्रथम आरक्षण चार्ट

भोपाल एक्सप्रेस का 12 घंटे पूर्व बनेगा प्रथम आरक्षण चार्ट

लंबी दूरी की ट्रेनों को समय पर पकडऩे में सुविधा देने प्रथम आरक्षण चार्ट, ट्रेन प्रस्थान से 12 घंटे पूर्व तैयार करने का निर्णय

By : Swadesh Bhopal
भोपाल एक्सप्रेस का 12 घंटे पूर्व बनेगा प्रथम आरक्षण चार्ट

भोपाल। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को आरक्षण स्थिति की जानकारी देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत पायलट प्रोजेक्ट में नई व्यवस्था के अंतर्गत 12 दिसंबर से कमलापति-निजामुद्दीन यानि शाने-ए-भोपाल एक्सप्रेस का प्रथम आरक्षण चार्ट 12 घंटे पहले बनेगा। सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों में अनावश्यक चिंता को दूर करने एवं लंबी दूरी की ट्रेनों को समय पर पकडऩे में सुविधा देने प्रथम आरक्षण चार्ट, ट्रेन प्रस्थान से कम से कम 12 घंटे पूर्व तैयार करने का निर्णय लिया गया। ट्रेन संख्या 12155 / 12156 रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को पहले पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया है। अगर ये प्रयोग सफल रहा, तो इसे अन्य ट्रेनों में भी इसे लागू किया जा सकता है।



एक दिन पहले लगेगा आपातकालीन कोटा

उन्होंने बताया कि इस ट्रेन की आपातकालीन कोटा के लिए आवेदन कार्यदिवस में एक दिन पूर्व स्वीकार्य होगा। यह निर्णय यात्रियों के हित में लिया गया, जिससे उन्हें यात्रा से पहले ही आरक्षण की अद्यतन स्थिति ज्ञात हो सके तथा यात्रा की सुगमता में वृद्धि हो सके। अभी यह पहल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल मंडल के शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लागू किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Train Cancellation Refund: CJP आंदोलन से रद्द हुईं ट्रेनें, भोपाल मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, अब 35 लाख रिफंड

Train Cancellation Refund: CJP आंदोलन से रद्द हुईं ट्रेनें, भोपाल मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, अब 35 लाख रिफंड

सीजेपी आंदोलन के कारण दिल्ली रूट की ट्रेनें रद्द होने से भोपाल मंडल में करीब 4500 यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए। रेलवे 24 से 48 घंटे में 35 लाख रुपये का रिफंड देगा।

Oct 11, 2026
CJP Protest Effect:  निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त;  त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

CJP Protest Effect: निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त; त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेलवे ने निजामुद्दीन जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द की हैं। भोपाल, जबलपुर और इंदौर से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। त्योहार के मौके पर यात्री परेशान हैं।

Oct 09, 2026
Train Cancel News: बीना यार्ड रीमॉडलिंग से 16 ट्रेनें रद्द, 48 के रूट बदले; हावड़ा-भोपाल अब यहां रुकेगी

Train Cancel News: बीना यार्ड रीमॉडलिंग से 16 ट्रेनें रद्द, 48 के रूट बदले; हावड़ा-भोपाल अब यहां रुकेगी

बीना यार्ड रीमॉडलिंग के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस का बड़काकाना की जगह रांची रोड स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया गया है।

Aug 17, 2026
जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बढ़ा, 20 जून से खातीपुरा तक चलेगी ट्रेन

जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बढ़ा, 20 जून से खातीपुरा तक चलेगी ट्रेन

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस का विस्तार खातीपुरा स्टेशन तक किया गया है। नई व्यवस्था 20 जून से लागू होगी और समय-सारिणी में कोई बदलाव नहीं होगा।

Jun 16, 2026
रेलवे टिकट 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड: 4 घंटे का नियम खत्म, बोर्डिंग स्टेशन को लेकर भी नियम

रेलवे टिकट 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड: 4 घंटे का नियम खत्म, बोर्डिंग स्टेशन को लेकर भी नियम

रेलवे ने बताया कि आरक्षण चार्ट अब 4 घंटे नहीं, बल्कि 9-18 घंटे पहले तैयार हो रहा है। रिफंड नियम बदलने की खबरों को भ्रामक बताया गया है।

Mar 24, 2026