Bhopal Train Cancellation Refund

Train Cancellation Refund: CJP आंदोलन से रद्द हुईं ट्रेनें, भोपाल मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, अब 35 लाख रिफंड

सीजेपी आंदोलन के कारण दिल्ली रूट की ट्रेनें रद्द होने से भोपाल मंडल में करीब 4500 यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए। रेलवे 24 से 48 घंटे में 35 लाख रुपये का रिफंड देगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Train Cancellation Refund: CJP आंदोलन से रद्द हुईं ट्रेनें, भोपाल मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, अब 35 लाख रिफंड

bhopal Passengers Train ticket Refund

भोपाल। सीजेपी आंदोलन के चलते माहौल बिगड़ने की स्थिति के चलते दिल्ली रूट पर ट्रेनें अचानक निरस्त हो गईं थी। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर पड़ा। भोपाल मंडल से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर को ट्रेनें रद्द होने से कुल 4500 यात्रियों के टिकट कैंसिल करने पड़े। कई लोगों ने महीनों पहले रिजर्वेशन कराया था। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने और ट्रेनें रद्द होने से उनकी योजना बिगड़ गई। कुछ ने यात्रा टाल दी तो कुछ ने दूसरे साधनों से सफर किया।

24 से 48 घंटे में खाते में आएगा पैसा

रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि प्रभावित सभी यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड 24 से 48 घंटे के भीतर सीधे उनके खातों में मिल जाएगा। इस पर कुल 35 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। सीपीआरओ डॉ. मधुर वर्मा ने कहा कि जिन यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। नियमों के तहत रिफंड तय समय में लौटाया जा रहा है।

इन प्रमुख ट्रेनों के पहिये थमे

9 अक्टूबर को मुंबई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस पूरी तरह निरस्त रहीं। 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस दिल्ली से तय समय पर रवाना नहीं हो सकी। उसी दिन कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस भी नहीं चली।

17 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बीना-आगासौद यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसी वजह से 15 अक्टूबर तक करीब 17 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। यानी दिल्ली रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को इस हफ्ते दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026