Bhopal Fake Ration Card Scam

भोपाल में जनगणना ने खोली बड़ी पोल, गरीब राशन कार्ड पर लग्जरी जिंदगी जी रहे डेढ़ लाख परिवार

भोपाल में जनगणना सर्वे के दौरान डेढ़ लाख संदिग्ध गरीब राशन कार्डधारी सामने आए हैं। अच्छे मकानों और लग्जरी सुविधाओं के बावजूद ये लोग सरकारी राशन का लाभ ले रहे थे।

भोपाल में जनगणना ने खोली बड़ी पोल, गरीब राशन कार्ड पर लग्जरी जिंदगी जी रहे डेढ़ लाख परिवार

भोपाल। शहर में जनगणना शुरू हो चुकी है। बीते पांच दिनों में प्रगणनों की ऑनलाइन एंट्री में करीबन डेढ़ लाख ऐसे फर्जी गरीब राशन कार्डधारी मिले हैं, जो राशन ले रहे हैं। दरअसल गलत तरीके से दस्तावेज तैयार कर गरीबी रेखा में शामिल इन फर्जी गरीबों की पहचान जनगणना अभियान में सामने आ ही है। गरीबी रेखा से नीचे कार्ड बनवाने के बाद ये लोग अच्छे खासे घरों में रहकर कार- बाइक, एसी समेत अच्छा जीवन जी रहे हैं। साथ में ये परिवार गरीबों के हिस्से की सुविधा लूट रहे हैं। 

इस बात का खुलासा जनगणना अभियान के दौरान होने वाले मकान सर्वे के काम में हुआ है। ऐसे फर्जी कार्डधारियों की पहचान कर विशेष सूची में शामिल किया जा रहा है। बता दें कि राजधानी के 85 वार्डों में इन फर्जी कार्डधारियों की सर्वे के दौरान पहचान सामने आया है। जनगणना शुरू होने से पहले नगर निगम ने भी चार अंकों से घरों के सामने लाल मार्कर से नबंरिग की है। इस दौरान मौजूद कच्चे और पक्के मकान की मैपिंग में गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी के मकानों को चिन्हित किया जा रहा है। 

गरीबी रेखा में शामिल है डेढ़ लाख पक्के मकान

अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक सर्वे में शहर में डेढ़ लाख अच्छे और पक्के मकान मिले हैं, जिन्हें गरीबी रेखा सूची में शामिल करवा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चूंकि अभी जनगणना सर्वे चल रहा है। 30 मई के बाद भोपाल शहर के वास्तविक फर्जी राशनकार्ड धारकों की जानकारी मिलेगी। इसके बाद इन्हें सिस्टम से बाहर करने से पहले एक बार सुनवाई का मौका दिया जाएगा। यदि यह परिवार अपनी बात साबित करने में असफल होते हैं, तो उन्हें सूची से बाहर कर कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा। 

इनका कहना है..

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के अनुसार, जनगणना के तहत कई जानकारियां सामने आएगी। इसमें घर, उसकी स्थिति, परिवार, कमाई सब पता चलेगा। इसका उपयोग योजना बनाने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने में होगा। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026