भोपाल गैस त्रासदी की 41 वीं बरसी: आईसीएमआर की रिपोर्ट में चौकने वाला खुलासा

भोपाल गैस त्रासदी की 41 वीं बरसी: आईसीएमआर की रिपोर्ट में चौकने वाला खुलासा

भोपाल गैस त्रासदी के गैस पीडि़तों में थायरॉइड, मोटापा और डायबिटीज का बढ़ा खतरा

By : Swadesh Bhopal
भोपाल गैस त्रासदी की 41 वीं बरसी: आईसीएमआर की रिपोर्ट में चौकने वाला खुलासा

भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी को 41 साल हो गए, लेकिन इसका ज़हर अब भी पीडि़तों के शरीर में बैठा है। भारतीय मेडिकल अनुसंधान परिषद आईसीएमआर की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मिथाइल आइसोसाइनेट गैस ने पीडि़तों के एंडोक्राइन सिस्टम को ऐसे नुकसान पहुंचाए हैं, जिनका असर आज भी खत्म नहीं हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया कि पीडि़तों में थायरॉइड की बीमारियां, मोटापा और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि गैस पीडि़़तों में डायबिटीज पांच गुना और हाइपरटेंशन तीन गुना ज्यादा मिला। गैस ने फेफड़ों, आंखों, दिल, दिमाग और प्रजनन प्रणाली पर असर छोड़ा है। उक्त संस्था के विशेषज्ञ कहते हैं कि दूसरी और तीसरी पीढ़ी तक इसके प्रभाव दिख रहे हैं। यहां बता दें कि आईसीएमआर भोपाल हर साल गैस पीडि़तों के स्वास्थ्य को लेकर हर तरह का अनुसंधान कर रहा है। इसकी रिपोर्ट समय- समय पर जारी करता है, ताकि मध्यप्रदेश सरकार इन पीडि़तों के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दे सकें।

पीडि़तों के मल्टी-सिस्टम फेल : डॉ आर्या

उधर गैस पीडि़तों तो लेकर संभावना क्लिनिक की रिपोर्ट भी सामने आई है। चार दशक बाद भी ज़हर का असर जारी है। पीडि़़तों में आज भी मल्टी-सिस्टम फेल होने के लक्षण दिखाई देते हैं। क्लिनिक की चिकित्सक उषा आर्या के अनुसार गैस ने शरीर के अलग-अलग सिस्टम को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए ट्रीटमेंट भी एक ही लाइन से नहीं हो सकता। हम आधुनिक मेडिसिन, आयुर्वेद और योग तीनों को मिलाकर इलाज करते हैं। वही क्लिनिक के डॉ. बी. रघुराम बताते हैं कि वे क्लिनिक में ही 65 तरह की आयुर्वेदिक दवाएँ तैयार करते हैं। पंचकर्म, योग के जरिए सांस, मांसपेशियों और मानसिक तनाव पर काबू पाने की ट्रेनिंग दी जाती है।

संबंधित सामग्री

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन लोग घर से निकले थे, उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।

Oct 27, 2026
Flood Effect UP: फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ित 31 परिवारों को योगी ने दिया जमीन का पट्टा, 1,000 को राहत किट

Flood Effect UP: फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ित 31 परिवारों को योगी ने दिया जमीन का पट्टा, 1,000 को राहत किट

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में आई बाढ़ से बेघर हुए 31 परिवारों को जमीन का पट्टा दिया। साथ ही 1000 प्रभावित परिवारों को राहत किट बांटी।

Sep 03, 2026
रजत पाटीदार ने जीत के बाद दिखाया बड़ा दिल ट्रॉफी को किया बेंगलुरु हादसे के पीड़ितों के नाम

रजत पाटीदार ने जीत के बाद दिखाया बड़ा दिल ट्रॉफी को किया बेंगलुरु हादसे के पीड़ितों के नाम

RCB कप्तान रजत पाटीदार ने IPL 2026 खिताब को बेंगलुरु भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस को समर्पित किया। टीम और विराट कोहली ने भी फैंस के प्रति भावुक प्रतिक्रिया दी।

Jun 01, 2026
तस्वीरों का जादूगर नहीं रहा, रघु राय का निधन; कैमरे में कैद इतिहास अमर

तस्वीरों का जादूगर नहीं रहा, रघु राय का निधन; कैमरे में कैद इतिहास अमर

प्रख्यात फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का निधन। भोपाल गैस त्रासदी समेत ऐतिहासिक तस्वीरों से दुनिया को झकझोरने वाले कलाकार की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।

Apr 26, 2026
पीथमपुर में भीषण विस्फोट से हड़कंप, औद्योगिक कचरा निपटान के दौरान हादसा

पीथमपुर में भीषण विस्फोट से हड़कंप, औद्योगिक कचरा निपटान के दौरान हादसा

इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में जोरदार विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि यहां भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े कचरे के निपटान के दौरान हादसा हुआ। कुछ लोगों की मौत की सूचना है।

Apr 14, 2026