Yogi Relief for Farrukhabad Flood Victims

Flood Effect UP: फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ित 31 परिवारों को योगी ने दिया जमीन का पट्टा, 1,000 को राहत किट

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में आई बाढ़ से बेघर हुए 31 परिवारों को जमीन का पट्टा दिया। साथ ही 1000 प्रभावित परिवारों को राहत किट बांटी।

By : संजय चतुर्वेदी
Flood Effect UP: फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ित 31 परिवारों को योगी ने दिया जमीन का पट्टा, 1,000 को राहत किट

CM yogi Meet Farrukhabad Flood Victim

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित फर्रुखाबाद के लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बाढ़ के कारण बेघर हुए 31 परिवारों को जमीन का पट्टा दिया गया, जबकि करीब 1,000 प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की गई।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। पुलिस लाइन में बनाए गए वाटरप्रूफ पंडाल में बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया और उनकी परेशानियों की जानकारी ली।

बाढ़ पीड़ितों को राहत किट और आवास का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में करीब एक हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ के कारण अपना घर गंवाने वाले परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया। योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गरीबों के हित में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के पैसे पर किसी तरह की डकैती नहीं पड़ने दी जाएगी। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों को लेकर भी विपक्ष पर आरोप लगाए।

योगी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें स्थायी आवास उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

मथुरा में 1,051 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात

फर्रुखाबाद दौरे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। यहां संतों की मौजूदगी में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह समेत 1,051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबी और चेक भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने से लेकर जरूरतमंदों को आवास देने और प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने तक सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की यह प्रक्रिया ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026