भोपाल: भोपाल के तुलसी नगर स्थित मयूर पार्क में विगत चार वर्षों से नियमित रूप से संचालित एक योग समूह ने आज विशेष आयोजन किया। राज्य योग आयोग के अध्यक्ष, मा. डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने इस समूह में शिरकत की और योग की महत्वता पर प्रकाश डाला। डॉ. शर्मा ने योग के प्राचीन विद्या के माध्यम से स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या में सुधार पर व्यापक चर्चा की।
समूह का संचालन कर रहे गिरिराज बैरागी ने बताया कि हर सुबह करीब 40 से 60 व्यक्ति, विभिन्न आयु वर्गों से, प्राकृतिक और शुद्ध वातावरण में योगाभ्यास करते हैं। यह समूह निशुल्क चलाया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य आम जन के स्वास्थ्य में सुधार करना है।
आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच, योग प्राचीन ज्ञान के रूप में न केवल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, बल्कि यह स्वस्थ रहने की इच्छा को भी पूरा कर रहा है। डॉ. शर्मा की उपस्थिति ने इस समूह के प्रयासों को और भी बल प्रदान किया और समूह के सदस्यों को उनके निरंतर योगदान के लिए प्रेरित किया।
