Bhopal Metro Timing Changed from April 3

भोपाल मेट्रो की टाइमिंग को लेकर बड़ा अपडेट, अब सुबह 11 से शाम 4.30 तक संचालन

भोपाल मेट्रो का समय 3 अप्रैल से बदला गया है। अब सेवा सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। सिग्नलिंग और यात्री सुविधाओं के काम के चलते बदलाव हुआ।



भोपाल मेट्रो की टाइमिंग को लेकर बड़ा अपडेट, अब सुबह 11 से शाम 4.30 तक संचालन

Bhopal Metro News

भोपाल। एमपी मेट्रो कार्पोरेशन की संचालित भोपाल मेट्रो के संचालन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। तीसरी बार इसके संचालन के समय में बदलाव हुआ है। यह समय गुरुवार से परिवर्तन किया जा रहा है। अब भोपाल मेट्रो सुभाष नगर से एम्स के हीच सुबह 11 से शाम 4.30 तक चलेगी। 

बता दें कि अभी एक ही लाइन पर मेट्रो आवाजाही कर रही है, जबकि दूसरी लाइन और इस पर चलाने मेट्रो का एक अतिरिक्त कोच तैयार है। फिलहाल 7 किमी लंबे मेट्रो स्टेशनों पर सिग्नलिंग कार्य समेत यात्री सुविधाओं का विकास कार्य चल रहा है। 

 क्यों लिया गया है बदलाव का फैसला?

भोपाल मेट्रो परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी धीरज शुक्ला ने बताया कि यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा सिग्नलिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने मेट्रो संचालन की समय-सारिणी में 3 अप्रैल से आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। संशोधित समय-सारिणी के अनुसार गुरुवार से भोपाल मेट्रो का संचालन प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से सायं 4.30 बजे तक होगा। यह नई समय-सारिणी मेट्रो सेवा की ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक लागू रहेगी।
 
उन्होंने बताया कि यह परिवर्तन सिग्नलिंग प्रणाली के शेष कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने तथा भविष्य में ट्रेनों के बीच समय अंतराल को कम करने लिया गया है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। 

एम्स से प्रस्थान समय : सुबह 11.00, 12.15, 13.30, 14.45 और 16 बजे। (कुल 5 फेरे)
सुभाष नगर से प्रस्थान समय :  11.40, 12.55, 14.10 और 15.25 बजे। (कुल 4 फेरे)

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026