Bhopal Metro Tunnel Work Begins with TBM

भोपाल मेट्रो परियोजना में तेजी: जमीन के भीतर उतरी मशीन, ऑरेंज लाइन का अंडरग्राउंड काम शुरू

भोपाल मेट्रो में ऑरेंज लाइन के लिए भूमिगत सुरंग निर्माण शुरू हो गया है। टीबीएम दुर्गावती को 24 मीटर नीचे उतारकर खुदाई का काम तेज किया गया।

भोपाल मेट्रो परियोजना में तेजी: जमीन के भीतर उतरी मशीन, ऑरेंज लाइन का अंडरग्राउंड काम शुरू

Bhopal Metro

भोपाल। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निर्माणाधीन भोपाल मेट्रो में सोमवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि उस समय जुड़ गई, जब आंरेज मेट्रो के भूमिगत परियोजना के हिस्से में सुरंग निर्माण का कार्य शुरू हो गया। 

इसके लिए अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन यानि टीबीएम दुर्गावती को जमीन के भीतर उतारा और खुदाई शुरू की। इस मौके पर एमपीएमआरसीएल, कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड एवं जनरल कंसलटेंट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थिति रहे।  

इस दौरान उपस्थित मेट्रो के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने इस उपलब्धि के लिए परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परियोजना की प्रगति को बनाए रखते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि समयबद्ध और सुरक्षित रूप से परियोजना पूर्ण हो सके और आम नागरिकों को भी परेशानी ना हो। 

24 मीटर गहराई में उतारा मशीन

भोपाल मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी धीरज शुक्ला ने बताया कि टीबीएम दुर्गावती को विशेष लॉन्चिंग शाफ्ट के माध्यम से जमीन से नीचे लगभग 24 मीटर की गहराई में सफलतापूर्वक उतारा गया है, जहां से आज से सुरंग निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दुर्गावती एक अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन है, जिसे विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित, तेज़ एवं सटीक खुदाई के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके उपयोग से निर्माण कार्य में गति आएगी। बता दें कि रानी कमलापति स्टेशन पर भी भूमिगत रास्ता निर्माण के लिए भी टीबीएम का उपयोग किया गया था। 

शुक्ला ने बताया कि हमारा प्रयास है कि भोपाल मेट्रो परियोजना, शहर को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है। टीबीएम दुर्गावती के शुभारंभ के साथ ही परियोजना के निर्माण में हम  मील का पत्थर हासिल कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026