Bhopal nagar nigam Coaching Fine Action

भोपाल में NEET कोचिंग पर बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने पर नगर निगम ने लगाया सवा 4 लाख जुर्माना

भोपाल नगर निगम ने नियम उल्लंघन और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में NEET मेंटर क्लासेस पर सवा चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फायर सेफ्टी खामियों पर भी कार्रवाई की गई है।

भोपाल में NEET कोचिंग पर बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने पर नगर निगम ने लगाया सवा 4 लाख जुर्माना

Bhopal News

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को फिजिक्स वाला के बाद अब नीट मेंटर क्लासेस पर नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। नियमों के उल्लघंन और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में संस्थान पर करीब सवा चार लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार नीट मेंटर ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति प्रचार-प्रसार और ब्रांडिंग सामग्री लगाई है। यहां तक कि नगर निगम की बनाई गई सार्वजनिक पेंटिंग्स और दीवार चित्रों को नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में संस्थान को करीब एक माह पहले नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद निगम ने जुर्माने की कार्रवाई की।

जांच में खराब मिला फायर सेफ्टी सिस्टम

निरीक्षण के दौरान निगम की अग्निशमन विभाग की टीम को  नीट सेंटर संस्थान में कई सुरक्षा संबंधी कमियाँ मिलीं। फायर सेफ्टी सिस्टम और अग्निशमन उपकरण पूरी तरह कार्यरत नहीं पाए गए। इसके बाद संस्थान को नोटिस जारी कर सभी सुरक्षा मानकों का तत्काल पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

निगम के पीआरओ प्रेमशंकर शुक्ला ने बताया कि कार्रवाई के दौरान उक्त संस्थान के कुछ प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से कहा कि उनका संबंध एक राजनीतिक दल से है। पर अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत की जा रही है और कानून सभी के लिए समान है। 

नियमों को तोड़ने वालों पर निगम सख्त

शुक्ला ने कहा कि शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी नियमों से छूट नहीं दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026