Bhopal PNG Users Must Surrender LPG Connection

भोपाल में सख्ती: 17 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं को छोड़ना होगा LPG कनेक्शन

भोपाल में पीएनजी उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन छोड़ने के निर्देश जारी। 10 दिन की समयसीमा तय, नियम नहीं मानने पर गैस सप्लाई बंद हो सकती है।

भोपाल में सख्ती: 17 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं को छोड़ना होगा LPG कनेक्शन

MP PNG connection News

भोपाल। राजधानी में थिंक गैस कंपनी की घर-घर पाइप्ड नैचुरल गैस पीएनजी पहुंचाने के अभियान में मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद तेजी आ गई है। भोपाल में 42 हजार उपभोक्ताओं ने पीएनजी कनेक्शन लिए हैं, इनमें से 25 हजार लोगों के घरों में पीएनजी पहुंच चुका है, लेकिन जिन 17 हजार लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के अलावा एलपीजी कनेक्शन नहीं छोड़ा, उनको आखिरी मौका दिया जा रहा है। वे 10 दिनों में एलपीजी कनेक्शन वापस कर दें, अन्यथा उनसे एलपीजी छीन लिए जाएंगे। 

खाद्य विभाग ऐसे सत्रह हजार उपभोक्ताओं के लिए क्रम से शनिवार को बावाडिय़ां कलां और आकृति ग्रीन सिटी में विशेष कैंप लगा रही है, जहां इन लोगों को पीएनजी सप्लाई दिए जाएंगे। राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों और गैस वितरण से जुड़ी कंपनियों को जरुरी निर्देश जारी कर दिया है। 

बता दें कि खादय विभाग सचिव रश्मि अरुण शमी ने वीडियो कॉन्फेसिंग बैठक आयोजित कर सभी जिलों के कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। बैठक में कहा कि जिन इलाकों में पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है, वहां ज्यादा से ज्यादा 10 दिनों के अंदर गैस की सप्लाई शुरू करना अनिवार्य होगा। 

नहीं ली पीएनजी, तो बंद हो जाएगी एलपीजी सप्लाई

खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह ने बताया कि राजधानी में मिसरोद, नर्मदापुरम रोड, आईएसबीटी, पिपलानी, बावडिय़ाकलां, सलैया, चार इमली आदि समेत 17 हतार लोगों के घरों तक पीएनजी पहुंच चुकी, लेकिन इन लोगों ने कनेक्शन नहीं लिए। इनके लिए शनिवार को कैंप लगाकर प्रक्रिया पूरी कराकर 10 दिन में इनके घरों तक पीएनजी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन घरों में पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है, अगर पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया है तो 3 महीने के बाद उनकी गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी। ये कदम अधिक से अधिक लोगों को पीएनजी अभियान से जोडऩे के लिए जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026