Bhopal Station DRM Fines Overcharging Toilet

Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

भोपाल स्टेशन पर जनसंवाद में डीआरएम पंकज त्यागी को शौचालय में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत मिली। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

By : संजय चतुर्वेदी
Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

Railway In Bhopal Penalty in Toilet over charge penalty

भोपाल। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। उन्हें प्लेटफार्म पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करते समय विभिन्न परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इन परेशानियों की हकीकत जानने रेल प्रशासन ने यात्रियों के लिए जनसंवाद आयोजित किया। इसमें डीआरएम पंकज त्यागी करीबन ढाई घंटे तक भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्मों पर घुमकर यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने प्लेटफार्म एक के एसी और सामान्य प्रीतक्षालय में स्थित यात्री सुविधाओं को देखा। इस दौरान शौचालयों में रेलवे की तय शुल्क 5 रुपए से अधिक राशि लेने की शिकायत यात्रियों ने की।

वसुधंरा संस्थान पर जुर्माना लगाने के निर्देश

डीआरएम ने पुराने भवन के प्रतीक्षालय में स्थित वसुधंरा संस्थान के संचालित शौचालय में यात्रियों ने नहाने- टॉयलेट के 20-20 रुपए वसूले जाने की शिकायत की। कुछ यात्रियों ने शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के स्क्रीन शॉट दिखाए। उन्होंने इस शौचालय कर्मचारी से संवाद कर हकीकत जानी, तो यात्रियों की शिकायत सही पाई गई। तत्काल उन्होंने इस शौचालय पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। त्यागी प्लेटफार्म एक पर सशुल्क एसी प्रतीक्षालय को भी देखा। यहां महिला शौचालय में गंदगी पाई। इसकी सफाई करने के निर्देश दिए। 

नर्मदापुरम में सीनियर डीसीएम ने किया संवाद

पमरे के अंतर्गत रानी कमलापति स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेन्द्र बघेल, नर्मदापुरम स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, ओब्दुलागंज, संत हिरदारामनगर, निशातपुरा, सांची, विदिशा, मंडी बामोरा, गंज बासौदा, खिरकिया, बानापुरा, हरदा, इटारसी, बीना, मुंगावली, अशोकनगर, गुना, रुठियाई, ब्यावरा, राजगढ़, शाजापुर, शिवपुरी सहित मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी रेल अधिकारियों ने जनसंवाद किया। 

जनसंवाद में आई ये शिकायतें और सुझाव

- इटारसी के यात्री निलेश वर्मा ने ट्रेन के 3-4 घंटे विलंब होने पर एयरपोर्ट जैसे रेल प्रशासन भी यात्रियों को नि:शुल्क स्वल्पाहार- चाय आदि की व्यवस्था की जानी चाहिए। वही पार्सल ऑफिस में कार्यरत ठेका कर्मी मोहम्मद आजम नेपीने के पानी की व्यवस्था ना होने और बारिश के दौरान ऑफिस में पानी जमा होने से पार्सल गीले होने की शिकायत की। 
- बैरागढ़ के कार्गो व्यवसायी ताहिर ने पार्सल का समय निर्धारण बढ़ाने की मांग की। वर्तमान में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही पार्सल लिए जाते हैं। बाहर के आर्डर की पूर्ति के लिए बैरागढ़ के कपड़ा व्यापारियों से पार्सल शाम को मिलते हैं। इस कारण व्यापारी रेलवे में पार्सल ना भेजकर सडक़ मार्ग से भेजते हैं। उन्होंने पार्सल समय रात 10 बजे तक बढ़ाने का सुझाव दिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026