Cartridge Found at Bhopal Airport During Security

भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में मिला कारतूस, विदेशी यात्री से पूछताछ के बाद छोड़ा गया

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी यात्री के बैग से खाली कारतूस मिला। पुलिस ने पूछताछ के बाद यात्री को छोड़ दिया, जांच जारी है।

भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में मिला कारतूस, विदेशी यात्री से पूछताछ के बाद छोड़ा गया

bhopal News

भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट पर मंगलवार को हवाई अड्डे पर रजिस्टर्ड सामान की स्क्रीनिंग के दौरान एयरलाइन सुरक्षा कर्मचारियों को एक खाली कारतूस 7.62 गुणा 39 मिमी साइज का मिला। कारतूस मिलते ही तत्काल सुरक्षा अधिकारी ने एक्शन लिया। साथ ही बीसीएएस नियमों के तहत यात्री और बरामद सामान को आगे की जांच और ज़रूरी कार्रवाई के लिए गांधी नगर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद, गांधीनगर पुलिस ने पूछताछ के बाद यात्री को छोड़ दिया।

स्क्रीनिंग के दौरान दिखा कारतूस

एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि यात्रियों की स्क्रीनिंग जांच के दौरान एक कारतूस मिला। यह कारतूस एक विदेशी यात्री के चेक-इन ट्रॉली बैग में था, जो एयर इंडिया की फ़्लाइट एआई -634 से मुंबई जाने वाला था।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर निकला शख्स 

सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि जो एक वन्यजीव फोटोग्राफर है और सतपुड़ा घूमने आया था। उसने खाली कारतूस के अपने बैग में होने की जानकारी न होने की बात कही और कोई भी वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया। इसके बाद एयरपोर्ट के बीसीएएस के नियमों के अनुसार यात्री को गांधी नगर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

अवस्थी ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने सामान की अच्छी तरह से जांच कर लें और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें, जिसमें किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को ले जाने के लिए वैध दस्तावेज़ साथ रखना शामिल है, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026