Bhopal NEET Traffic Advisory

NEET का पेपर देने वाले विद्यार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

भोपाल में रविवार को होने वाली री-नीट परीक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मेट्रो निर्माण के चलते दो प्रमुख परीक्षा केंद्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

NEET का पेपर देने वाले विद्यार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

Traffic For NEET reexam

भोपाल। राजधानी के 32 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को दोपहर 02 से शाम 05:15 बजे तक आयोजित री-नीट की परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाया है। बता दें कि भोपाल में मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। चूंकि बाहर के शहरों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। उनको आवाजाही के लिए परेशानी ना हो, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने दो परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाई है। 

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि नीट पेपर आयोजन करने वाले परीक्षा केन्द्रों के आस पास किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। इससे परीक्षार्थी को परीक्षा देने में विघ्न पैदा न हो। परीक्षा केन्द्रों के आसपास किसी प्रकार के वाहन पार्क न करें, ताकि परीक्षार्थी सुगमता से अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुच सकें।

परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्र को पहले से चिन्हित कर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के समय से कम से कम 30 मिनट पहले निकलें, ताकि समय पर केन्द्र पर पहुंच सके। पुलिस ने कहा कि किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं.7049104825, 7049104640 तथा वॉटसशेप 7587602055 पर भी बतायें। 

दो परीक्षा केंद्र पर ये रहे यातायात व्यवस्था

1. शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आनंद नगर- प्रभात चौराहा से पिपलानी के मध्य मेट्रो निर्माण से मार्ग संक्रीर्ण हो गया है, इसलिए टीटी नगर, एमपी नगर, कोलार रोड, पुराने भोपाल से आनंद नगर शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आनंद नगर पहुंचने के लिए चेतक ब्रिज, गोविन्दपुरा, भेल, महात्मा गांधी चैराहा, पिपलानी पेट्रोल पम्प होकर जाएं। 
2. शासकीय गीताजंली कन्या पीजी कालेज गौतम नगर निशातपुरा : डीआईजी बंगला- सिंधी कालोनी से कॉजी केम्प, तक मेट्रो निर्माण होने से मार्ग अत्यन्त संकरा हो गया है। इस कारण अभ्यर्थी नादरा बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला, छोला गणेश मंदिर, जेपी ब्रिज तिराहा होकर डीआईजी बंगला चौराहा होकर अभ्यर्थी शासकीय गीताजंली कन्या पीजी कॉलेज पहुंच सकेगें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026