Bhopal Shramoday School Mess

lizard in Food: भोपाल के श्रमोदय स्कूल की मेस के खाने में निकली छिपकली, 13 बच्चे पहुंचे अस्पताल

भोपाल के नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय की मेस में खाना खाने से 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खाने में छिपकली मिलने की बात सामने आई। बच्चों का जेपी अस्पताल में इलाज चला।

By : संजय चतुर्वेदी
lizard in Food: भोपाल के श्रमोदय स्कूल की मेस के खाने में निकली छिपकली, 13 बच्चे पहुंचे अस्पताल

Lizard In Mess Food Children ill

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर मेस की लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अब लापरवाही का  खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा। दरअसल, मामला नीलबड़ क्षेत्र के शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के परिसर का है। यहां बीती देर रात मेस में खाना खाने के बाद 13 बच्चों की हालत बिगड़ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बच्चे रात में खाना खाने मेस पहुंचे थे। वहां मौजूद सीनियर बच्चों को खाने में कीड़े जैसी कोई चीज दिखने का शक हुआ। एक बच्चे ने चम्मच से उठाकर देखा तो वह छिपकली निकली। यह देखते ही बच्चों में हड़कंप मच गया।

पेट दर्द, उल्टी और जलन की शिकायत

जिन बच्चों ने खाना खा लिया था, उनकी तबीयत कुछ ही देर में बिगड़ने लगी। किसी को पेट में दर्द हुआ, किसी को उल्टी आई तो किसी ने जलन की शिकायत की। स्कूल प्रबंधन को जानकारी मिली तो सभी बच्चों को भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया। वहां देर रात तक उनका इलाज चला। फिलहाल बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

एक बीमार छात्र ने बताया कि खाना खाने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। मौके पर मौजूद शिक्षक ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना दी थी, इसके बाद ही बच्चों को इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल लाया गया।

पहले भी हो चुका फर्जीवाड़ा

बच्चे अब ठीक हैं, लेकिन सवाल बड़ा है। श्रमोदय आवासीय विद्यालय की मेस में ऐसी गड़बड़ियां आखिर कैसे हो रही हैं? अगर खाने में इसी तरह जहरीले जीव गिरते रहे तो बच्चों की सेहत की जिम्मेदारी कौन लेगा? इसी विद्यालय में पहले भी मेस के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा हो चुका है। इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026