Bhopal Vigyan Mela 2026 Sabnani Innovation

'विज्ञान के नवाचारों से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना'; भोपाल विज्ञान मेले में बोले सबनानी

भोपाल के 13वें विज्ञान मेले में गुरुवार को विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय पहुंचे। दोनों ने छात्रों के नवाचार मॉडल देखे और सराहना की। मेला 26 सितंबर तक चलेगा।

By : संजय चतुर्वेदी
'विज्ञान के नवाचारों से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना'; भोपाल विज्ञान मेले में बोले सबनानी

MLA And mayor Visit Bhopal Science Fare

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 13वें भोपाल विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी मेले में गुरुवार को विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय ने पहुंचकर नवाचार मॉडलों को देखा। अतिथियों ने विज्ञान भारती, मैपकास्ट और बीयू को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही प्रादर्श प्रस्तुत करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी।

दोनों अतिथियों ने नवाचार संगम स्थल पर जाकर विद्यार्थियों के प्रस्तुत वैज्ञानिक मॉडलों को देखा और उनकी सराहना की। विधायक सबनानी ने कहा कि इन नवाचारों से ही हम विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। अतिथियों का स्वागत विज्ञान भारती संस्था के पदाधिकारियों ने किया। मेला 26 सितंबर तक चलेगा।

हमें फोटोकॉपी नहीं, इनोवेटर बनना है: मरकाम

विज्ञान मेले के तीसरे दिन आयोजित ‘सीधा संवाद’ कार्यक्रम में विशेषज्ञ लक्ष्मण सिंह मरकाम ने भारतीय ज्ञान परंपरा, नवाचार और वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। मरकाम ने कहा कि हमें फोटोकापी नहीं, बल्कि इनोवेटर बनना है। उन्होंने आर्यभट्ट, शून्य और भारतीय ज्ञान परंपरा का उदाहरण दिया। 

हॉट सूट पहने लाइनमेन बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञान मेले में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी का स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर चालू ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में विशेष प्रशिक्षित लाइन स्टॉफ के उपयोग किए जाने वाले हॉट सूट पहने लाइनमेन लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। एमपी ट्रांसको के कार्यपालक निदेशक संदीप गायकवाड़ ने बताया कि कंपनी ने स्टॉल पर आधुनिक तकनीकों को भी प्रदर्शित किया है। मेले में एमपी ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता अतुल नाबर, रवि चौरसिया, रितेश जैन, सहायक अभियंता आशीष जैन आदि छात्रों की जिज्ञासा शांत कर रहे हैं।

इन मॉडलों को भी मिली सराहना

मेले में रूरल टेक्नोलॉजी पेवेलियन विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसके अलावा डिंडौरी जिले के शहपुरा निवासी शिवम साहू का हिंदी, अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं में बातचीत करने वाला ‘हैक दि रोबो’ रोबोट, रायसेन की विज्ञान सामाजिक शोध संस्था का केप्लर के गति नियमों पर आधारित मॉडल, भिंड के युवा नवाचारी दीपक वर्मा का विकसित सेफ विजन डिस्टेंस सेंसर, मैनिट के डॉ. राहुल श्रीवास्तव एवं डॉ. मोहम्मद यासिर की विकसित ‘डेयरीशील्ड प्रो’ सैनिटाइजेशन उपकरण को लोगों ने सराहा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026