सीबीआई की रेड के बाद भूपेश बघेल का बड़ा बयान: हम पर प्रोटेक्शन मनी का आरोप झूठा

सीबीआई की रेड के बाद भूपेश बघेल का बड़ा बयान: हम पर प्रोटेक्शन मनी का आरोप झूठा

By : Deeksha Mehra
सीबीआई की रेड के बाद भूपेश बघेल का बड़ा बयान: हम पर प्रोटेक्शन मनी का आरोप झूठा

Bhupesh Baghel Statement after CBI Raid : रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर सीबीआई की टीम ने आज सुबह जांच पूरी कर ली है। सीबीआई के अधिकारियों ने भूपेश बघेल के घर पर रेड की और कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई अहम बयान दिए।

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग हम पर प्रोटेक्शन मनी का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार के दौरान हमने सबसे अधिक 74 एफआईआर दर्ज करवाए। बघेल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि उनके भाषण के लिए कंटेंट तैयार किया जा सके।

तीन मोबाइल फोन किये जब्त

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि 15 दिन पहले ईडी ने भी कार्रवाई की थी और अब सीबीआई द्वारा की गई जांच में उनके पास से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिले। हालांकि, सीबीआई के अधिकारियों ने उनकी तीन मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

बघेल ने यह भी कहा कि सीबीआई ने भूमि और संपत्ति के ओरिजनल दस्तावेजों को जब्त किया है, जबकि इन दस्तावेजों की जांच पहले रमन सिंह द्वारा कराई गई थी और फिर ईडी ने भी इन्हें जांचा था। अब सीबीआई भी उसी की जांच कर रही है।

प्रदीप मिश्रा और सौरभ चंद्राकर के संबंध पर उठाए सवाल 

इसके बाद बघेल ने महादेव एप घोटाले के संदर्भ में प्रदीप मिश्रा और सौरभ चंद्राकर के संबंध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सौरभ चंद्राकर का फोटो कभी रमेश बैस के साथ आता है, तो कभी असीम दास का प्रेमप्रकाश पांडेय के साथ। बघेल ने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की, उनके घर पर भी सीबीआई पहुंची है।

आज सुबह सीबीआई की टीम ने भिलाई और रायपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई के अधिकारियों ने भूपेश बघेल, उनके सलाहकार विनोद वर्मा, आईपीएस अधिकारी आनंद छाबड़ा, प्रशांत अग्रवाल और पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर के घरों से जांच की और महादेव सट्टा एप से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। सीबीआई ने मनीष बंछोर के घर से संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं और आशीष वर्मा के घर को सील कर दिया है।

आज सुबह सीबीआई ने रायपुर, भिलाई और अन्य स्थानों पर 33 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे। जिन प्रमुख लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके सलाहकार विनोद वर्मा, सीएम सचिवालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया, विधायक देवेंद्र यादव, और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

सीबीआई की यह कार्रवाई महादेव सट्टा एप घोटाले से जुड़ी है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने अगस्त 2024 में सीबीआई को सौंपा था। इस घोटाले की जांच ईडी ने पिछले साल जनवरी में शुरू की थी और बाद में इसे एसीबी और ईओडब्ल्यू को भी सौंपा गया। इस साल 4 मार्च को एसीबी द्वारा दायर चार्जशीट में भूपेश बघेल को आरोपी बनाया गया और उनके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। 

संबंधित सामग्री

ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED Raid in coal businessman: दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में ईडी ने कारोबारी गुलशन बघेल के फ्लैट पर छापा मारा। 10 अफसर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। कार्रवाई की वजह आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Oct 27, 2026
अमित शाह ने पंजाब में 3 पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, गुलजार के परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ का भरोसा

अमित शाह ने पंजाब में 3 पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, गुलजार के परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ का भरोसा

अमित शाह ने पंजाब दौरे पर गुलजार, बिक्रमजीत और परविंदर झोटा के परिवारों से मुलाकात की। गुलजार के परिजनों को 2-3 महीने में इंसाफ का भरोसा दिया।

Oct 20, 2026
Supreme Court Verdict: 'यूपी पुलिस को भंग कर सभी जांच सीबीआई को दे देना चाहिए' जानिए क्यों बोली सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court Verdict: 'यूपी पुलिस को भंग कर सभी जांच सीबीआई को दे देना चाहिए' जानिए क्यों बोली सुप्रीम कोर्ट

छेड़छाड़ मामले में आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंपने के बावजूद एफआईआर में अज्ञात दर्ज करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज हुआ। अदालत ने यूपी पुलिस की जांच पर तीखी मौखिक टिप्पणी की।

Oct 01, 2026
Chhattisgarh ED Raid: CGPSC और DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh ED Raid: CGPSC और DMF घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में DMF फंड और CGPSC भर्ती घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।

Sep 01, 2026
UP Police: खुद ही मुठभेड़ की कथित स्टोरी में फंसी यूपी पुलिस

UP Police: खुद ही मुठभेड़ की कथित स्टोरी में फंसी यूपी पुलिस

अपराध पर अंकुश और अपराधियों के छक्के छुड़ाने में यूपी पुलिस की भूमिका जहां सराहनीय रही, वहीं फेक एनकाउंटर को लेकर उसकी कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

Aug 22, 2026