ED Raid at coal Trader Gulshan Baghel in Durg

ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED Raid in coal businessman: दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में ईडी ने कारोबारी गुलशन बघेल के फ्लैट पर छापा मारा। 10 अफसर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। कार्रवाई की वजह आधिकारिक जानकारी नहीं है।

By : संजय चतुर्वेदी
ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED action in Chhattisgarh Durg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में जांच एजेंशियों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार के दिन दुर्ग में ईडी की कार्रवाई देखने को मिली। इस एक्शन ने कारोबारी जगत में हलचल ला दी है। दरअसल, सुबह-सुबह ही करीब 5 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम ऋषभ ग्रीन सिटी पहुंची और बिजनेसमैन गुलशन कुमार बघेल के घर पर दबिश दी। सुबह हुई अचानक इस कार्रवाई ने हलचल मचा दी और आसपास चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

फ्लैट में खंगाले जा रहे डॉक्यूमेंट

जानकारी के अनुसार, करीब 10 अधिकारियों की टीम सोसायटी की 7वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर ई 701 में पहुंची। यहां दस्तावेजों और दूसरे कागजात की जांच की जा रही है। अभी यह साफ नहीं है कि कार्रवाई किस मामले में की  जा रही है। साथ ही अफसरों को अभी तक कार्रवाई में क्या मिला है। आशंका जताई जा रही है कि कोयला घोटाले में यह जांच हो रही है। हालांकि अभी तक ईडी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कोयला और जमीन के कारोबार से जुड़ाव की चर्चा

बताया जा रहा है कि गुलशन बघेल बिजनेसमैन हैं। साथ ही परिवहन के काम से भी जुड़े हैं। उनके नाम पर बघेल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलने की जानकारी भी सामने आई है। चर्चा है कि कोयला और जमीन जायदाद के कारोबार में भी उनकी दखल है। इसी वजह से छापे को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि यह कार्रवाई इन्हीं कारोबार से जुड़े किसी खास मामले में हो रही है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कारण को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

ईडी के बयान का इंतजार

जांच के दौरान कोई अहम दस्तावेज या सामान जब्त हुआ है या नहीं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ईडी का आधिकारिक बयान आने के बाद ही जांच का मकसद और बाकी तथ्य साफ हो पाएंगे। फिलहाल पूरे इलाके की नजर फ्लैट में चल रही  कार्रवाई पर टिकी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026