Dhar Train Tihi Tunnel Track Work Update

Dhar Railway Line: धार तक ट्रेन का इंतजार खत्म होने की ओर, 3KM लंबी टीही टनल में बचा सिर्फ 200 मीटर ट्रैक

इंदौर दाहोद रेल लाइन की टीही टलन में अब सिर्फ करीब 200 मीटर ट्रैक बिछना बाकी है। रेलवे का लक्ष्य करीब 25 दिन में काम पूरा कर सीआरएस निरीक्षण कराने का है।

By : संजय चतुर्वेदी
Dhar Railway Line: धार तक ट्रेन का इंतजार खत्म होने की ओर, 3KM लंबी टीही टनल में बचा सिर्फ 200 मीटर ट्रैक

Indore Dhar Line Tihi Tunnel Update

धार। इंदौर-दाहोद रेल लाइन पर धार तक ट्रेन पहुंचने की राह की सबसे बड़ी अड़चन अब खत्म होने की कगार पर है। करीब 3 किलोमीटर लंबी टीही टनल का काम आखिरी दौर में पहुंच गया है। 2957 मीटर लंबी इस टनल में अब सिर्फ करीब 200 मीटर हिस्से में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाना बाकी है। रेलवे ने काम दो शिफ्ट में चला रखा है।

रोज 50 से 55 मीटर बिछ रहा ट्रैक

रेलवे ट्रैक का काम देख रहे अफसरों के अनुसार, बचे हुए हिस्से में रोजाना औसतन 50 से 55 मीटर ट्रैक बिछाया जा रहा है। यही रफ्तार बनी रही तो 200 मीटर का काम कुछ ही दिनों में निपट सकता है। टनल के भीतर बिजली लाइन यानी इलेक्ट्रिफिकेशन और दूसरे जरूरी काम भी साथ चल रहे हैं। रेलवे ने करीब 25 दिन में टनल समेत बचे हुए सभी काम पूरे करने का लक्ष्य रखा है।

पानी, ठेका और कोरोना ने रोकी थी रफ्तार

यह टनल बरसों से अलग-अलग वजहों से अटकती रही है। निर्माण के दौरान टनल में पानी भर गया था। फिर ठेका खत्म होने से काम प्रभावित हुआ। कोरोना काल में भी निर्माण गतिविधियाँ थम सी गईं। अब रेलवे ने इस हिस्से को प्राथमिकता में रखकर काम को अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।

टनल के दोनों छोर पर भी चल रहा काम

टीही और पीथमपुर की तरफ टनल के पास मुख्य रेल लाइन से ट्रैक जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टनल तैयार होते ही यह लान पीथमपुर, सागौर और गुणावद होते हुए धार तक पहुंचेगी। इस पूरे रूट की यह सबसे अहम कड़ी मानी जा रही है। रेलवे के अनुसार पीथमपुर, सागौर, गुणावद और धार स्टेशन भवन बनकर तैयार हैं। कुछ फिनिशिंग का काम बाकी है। सिग्नलिंग का करीब 97 फीसदी काम पूरा हो चुका है। साथ ही बचा हुआ काम इंटरलॉकिंग के दौरान निपटाया जाएगा।

अब सीआरएस निरीक्षण का इंतजार

टनल का काम पूरा होने के बाद अगला पड़ाव कमिश्नर रेलवे सेफ्टी यानी सीआरएस का निरीक्षण होगा। निरीक्षण और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही धार तक ट्रैक चलाने की आगे की औपचारिकताएं पूरी हो सकेंगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, टीही टनल में दो पालियों में काम लगातार जारी है और निर्माण अंतिम चरण में है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026