Train Gold Ring Recovery

Bilaspur-bikaner train के बायो-टॉयलेट में गिरी 3 लाख की अंगूठी, रेलवे ने ढूंढ निकाली तो लौटी मुस्कान

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस के बायो-टॉयलेट में एक यात्री की 3 लाख की अंगूठी गिर गई। रेलवेने रेल मदद शिकायत के बाद ढूंढकर यात्री को सुरक्षित वापस सौंप दी।

By : संजय चतुर्वेदी
Bilaspur-bikaner train के बायो-टॉयलेट में गिरी 3 लाख की अंगूठी, रेलवे ने ढूंढ निकाली तो लौटी मुस्कान

Indian Railway Rail Madad Help Passengers

बिलासपुर। बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की करीब तीन लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी बायो-टॉयलेट में गिर गई। रेल मदद  पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद रेलवे ने विशेष कार्रवाई करते हुए अंगूठी बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दी।

दरअसल, घटना इस ट्रेन के एम-1 कोच में यात्री मुकेश पालीवाल के साथ यात्रा के दौरान हुई। उन्होंने घटना की तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही ट्रेन के बिलासपुर लौटने पर मैकेनिकल विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त अभियान चलाकर बायो-टॉयलेट के टैंक से अंगूठी निकाल ली।

रेल मदद शिकायत पर तुरंत हुई कार्रवाई

यात्रा के दौरान अंगूठी गिरने के बाद यात्री ने रेल मदद पोर्टल के जरिए सहायता मांगी। शिकायत मिलते ही रेलवे प्रशासन ने संबंधित कोच की जानकारी दर्ज कर ली। साथ ही ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने का इंतजार किया, ताकि तकनीकी जांच के दौरान अंगूठी तलाशने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

बायो टॉयलेट के टैंक से ऐसे मिली अंगूठी

ट्रेन को कोचिंग डिपो ले जाने के बाद  मैकेनिकल टीम ने संबंधित कोच के बायो-टॉयलेट का टैंक खोला। जांच के दौरान एस-ट्रैप में फंसी सोने की अंगूठी सुरक्षित मिल गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बायो-टॉयलेट का टैंक खोलन सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होता और यह केवल विशेष परिस्थितियों में किया जाता है।

आरपीएफ की मौजूदगी में लौटाई गई अंगूठी

बरामद की गई अंगूठी को रेलवे सुरक्षा बल और मैकेनिकल विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में उसके वास्तविक मालिक मुकेश पालीवाल को सौंपा गया। यात्री ने रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी, तकनीकी टीम की तत्परता और पूरी प्रक्रिया की सराहना की।

यात्रियों के लिए मददगार हो रहा रेल मदद

यात्री की अंगूठी वापस लौटाने का यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि रेल मदद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर रेलवे तेजी से कार्रवाई कर रहा है। समय पर शिकायत दर्ज होने और विभिन्न विभागों के समन्वय से यात्री की बहुमूल्य वस्तु सुरक्षित बरामद हो सकी। इससे रेलवे की शिकायत निवारण व्यवस्था की प्रभावशीलता भी सामने आई।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026