Bilaspur Airport Plane Tyre Burst

Flight Tyre blast: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, सभी यात्री सुरक्षित

बिलासपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई अलायंस एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

By : संजय चतुर्वेदी
Flight Tyre blast: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, सभी यात्री सुरक्षित

Flight Tyre blast while Landing

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे पर शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का टायर फट गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लैंडिंग के समय फटा विमान का टायर

अलायंस एयर की फ्लाइट संख्या 91697 दिल्ली से बिलासपुर पहुंची थी। रनवे पर लैंडिंग के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ विमान का टायर फट गया। हालांकि पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान का संतुलन बनाए रखा और उसे सुरक्षित रूप से रनवे के किनारे रोक दिया।

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

टायर फटने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट का फायर और रेस्क्यू दस्ता तुरंत मौके पर पहुंच गया। राहत की बात रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट रद

विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट को रद कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

तकनीकी टीम कर रही जांच

घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और अलायंस एयर की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। टायर किस वजह से फटा, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026