Bilaspur goods Train Derailment

बिलासपुर में 3 दिन में दूसरा रेल हादसा, करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के 3 डिब्बे कैसे बेपटरी हुए?

बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। डिब्बों के नीचे JCB का बकेट मिलने से हादसे की वजह पर सवाल उठे हैं। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर में 3 दिन में दूसरा रेल हादसा, करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के 3 डिब्बे कैसे बेपटरी हुए?

Goods Train Derailed in Chhattisgarh

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीन दिन के भीतर दूसरा रेल हादसा सामने आया है। सोमवार को करगी रोड रेलवे स्टेशन पर गुजर रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत और ट्रैक बहाली का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इस घटना ने इसलिए भी चिंता बढ़ा दी है क्योंकि शनिवार को बिलासपुर के तारबाहर इलाके में भी एक मालगाड़ी का वैगन बेपटरी हुआ था। लगातार दूसरी घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैक पर चल रहे कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

करगी रोड स्टेशन पर कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गुजर रही थी। इसी दौरान उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को जल्द बहाल करने का काम शुरू किया।

JCB का बकेट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

हादसे के बाद बेपटरी हुए डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा मिला। इसके बाद दुर्घटना की वजह को लेकर अलग-अलग दावे सामने आने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के पास चल रहे काम के दौरान जेसीबी का बकेट मालगाड़ी की चपेट में आ गया। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कुछ युवक जेसीबी का बकेट रेलवे लाइन पार करा रहे थे, तभी मालगाड़ी उससे टकरा गई और बकेट डिब्बों में फंस गया, जिससे ट्रेन बेपटरी हो गई।

रेलवे ने जांच पूरी होने तक कुछ भी कहने से किया इनकार

रेलवे प्रशासन ने अभी तक हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार के मुताबिक, घटना के हर पहलू की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, बाहरी हस्तक्षेप या किसी अन्य कारण से हुई।

तीन दिन में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता

शनिवार को बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में भी एक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया था। लगातार दो घटनाओं के बाद रेलवे ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ आरपीएफ को भी जांच में शामिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026