Bilaspur Jewelry Trader Shot Dead in Market

बिलासपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी व्यापारी की हत्या, लूट के इरादे से आए बदमाशों ने मारी गोली

बिलासपुर के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में साप्ताहिक हाट-बाजार के दौरान ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लूट के इरादे से आए बदमाश वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस नाकाबंदी कर

बिलासपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी व्यापारी की हत्या, लूट के इरादे से आए बदमाशों ने मारी गोली

Chhattisgarh Firing News

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में मंगलवार शाम साप्ताहिक हाट-बाजार के दौरान हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कोटमी चौकी क्षेत्र में ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीन बदमाश लूट की नीयत से दुकान पर पहुंचे थे और विरोध करने पर व्यापारी को बेहद करीब से गोली मार दी।

घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। कोटमी निवासी प्रदीप सोनी साप्ताहिक बाजार में अपनी ज्वेलरी की दुकान लगाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन युवक पल्सर बाइक से बाजार पहुंचे और सीधे व्यापारी की दुकान पर पहुंच गए। बदमाशों ने पहले लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी द्वारा विरोध किए जाने पर एक आरोपी ने नजदीक से गोली चला दी। गोली लगते ही प्रदीप सोनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर दीं। वारदात के समय बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और ग्राहक मौजूद थे। लोगों का कहना है कि बदमाश बेहद बेखौफ थे और वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र को पुलिस ने सील कर दिया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए हैं। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। बदमाश वारदात के बाद पल्सर बाइक से फरार हो गए, जिसके बाद जिलेभर में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रभाष मिश्रा और आइजी राम गोपाल गर्ग भी पेंड्रा के लिए रवाना हो गए। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाजार में दहशत और सुरक्षा पर उठे सवाल

फायरिंग की इस घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। देर रात तक बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस लगातार इलाके में तलाशी अभियान चलाती रही।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद ली जा रही है। बाजार और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों से कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आने की बात भी कही जा रही है। एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026