bishrampur Double Murder News

CG Double Murder: बिश्रामपुर में मां-बेटे की हत्या से सनसनी; हाइवे किनारे मिला शव, बंद मकान में शिक्षिका

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर में शिक्षिका रजनी सेठ और उनके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल की हत्या से हड़कंप मच गया। बेटे का शव हाईवे किनारे गड्ढे में मिला है। मां की लाश किराए के मकान में बरामद हुई।

By : संजय चतुर्वेदी
CG Double Murder: बिश्रामपुर में मां-बेटे की हत्या से सनसनी; हाइवे किनारे मिला शव, बंद मकान में शिक्षिका

Bishrampur Double murder

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और सरगुजा जिले की सीमा पर ऐसा मामला सामने आया। इसने पूरे बिश्रामपुर को झकझोर दिया। महावीरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे गड्ढे में एक किशोर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पहली नजर में इसे हत्या का मामला माना। बाद में पहचान हुई यह शव बिश्रामपुर के एक निजी स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेठ उर्फ पिंकू का है। उसकी उम्र 17 साल 10 महीने थी। कुछ ही घंटों में मामले का दूसरा और ज्यादा चौंकाने वाला पहलू सामने आया। सुजल की मां, शिक्षिका रजनी बरेठ की लाश भी उनके किराए के मकान में बरामद हुई।

फोन बंद मिले तो बढ़ी परिजनों की चिंता

सुजल का शव मिलने से पहले ही मां और बेटे, दोनों के मोबाइल बंद आ रहे थे। परिचित और रिश्तेदार परेशान थे। स्कूल में ऑनलाइन हाजिरी लगती है, इसलिए रजनी की गैरहाजिरी पर उनकी सहकर्मी भी पता करने की कोशिश कर रही थीं। रजनी का मायका सक्ती जिले के बाराद्वार में है। संपर्क नहीं होने पर शनिवार देर शाम उनके भाई और मां बिश्रामपुर पहुंचे। दोनों मां-बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने जयनगर थाने गए थे। वहीं पुलिस ने उन्हें सड़क किनारे मिले किशोर के शव की तस्वीर दिखाई। परिजनों ने उसे सुजल के रूप में पहचान लिया।

ताला तोड़ा तो कमरे में मिला शिक्षिका का शव

सुजल की पहचान के बाद पुलिस रजनी के परिजनों को लेकर शनिवार रात केशव नगर की ममता कॉलोनी पहुंची। यहीं उनका किराए का मकान है। मकान में ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ तो अंदर कमरे में एक महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। शव पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने उसे रजनी बरेठ के रूप में पहचाना। पुलिस ने इसके बाद मकान सील कर दिया। रविवार सुबह सीनियर अधिकारियों, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मौजूदगी में कमरा दोबारा खोला गया और जांच की गई। इसके बाद साफ हो गया कि शव शिक्षिका रजनी का ही है।

तलाक के बाद बेटे के साथ अलग रह रही थी

जानकारी के अनुसारह, रजनी का विवाह साल 2006 में रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोयरदादर, विनोबा नगर निवासी सत्य बरेठ से हुआ था। साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वे बेटे सुजल के साथ रहने लगीं। नौकरी के सिलसिले में वे सूरजपुर जिले में रह रही थीं। हाल ही में पदोन्नति के बाद उनकी पोस्टिंग माध्यमिक शाला बेलटिकरी में हुई थी।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि दोनों की हत्या किन हालात में हुई और दोनों वारदातों के बीच क्या कड़ी है। महिला के निजी संबंधों को लेकर इलाके में कुछ चर्चाएं जरूर हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026