MP BJP Datia By Election

दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, चुनाव अभियान की कमान इन दो नेताओं को सौंपी

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को चुनाव अभियान प्रमुख और प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को सह प्रमुख नियुक्त किया है।

दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, चुनाव अभियान की कमान इन दो नेताओं को सौंपी

Datia By Election

भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए जहां मैदान सज चुका है। वहीं, बीजेपी ने उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रत्याशी के नामांकन दाखिल होने के बाद ही पार्टी ने अपनी जीत की प्लानिंग के अनुसार काम शुरू कर दिया है। चुनाव के प्रचार अभियान को धार देने के लिए नेताओं के लिए जिम्मेदारियां तय करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को पार्टी ने चुनाव अभियान से जुड़े अहम पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया।

इसी कड़ी में गुरुवार की शाम पार्टी ने एक लेटर जारी करते हुए दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी है। दरअसल,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा आधिकारिक पत्र के अनुसार, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री अरविंद भदोरिया को चुनाव अभियान के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत को चुनाव अभियान सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी भारत सिंह कुशवाह  की सहमति से की गई है।

नरोत्तम मिश्रा चुनाव संचालन समिति के प्रमुख

बीजेपी ने चुनाव अभियान प्रमुख और सहप्रमुख की नियुक्ति के साथ ही चुनाव संचालन समिति की भी घोषणा कर दी है। इसकी जारी लिस्ट में कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चुनाव संचालन समिति के प्रमुख की जिम्मेदारी पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दी गई है। चुनाव संचालन समिति में शामिल नेताओं की लिस्ट इस प्रकार से है।

चुनावी रणनीति को मिलेगा नया स्वरूप

भाजपा संगठन का मानना है कि उपचुनाव में मजबूत समन्वय और प्रभावी प्रचार अभियान जीत की अहम कुंजी होगा। इसी उद्देश्य से अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की तैयारी की गई है। आने वाले दिनों में दोनों नेता चुनावी कार्यक्रमों, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के समन्वय की कमान संभालेंगे।

उपचुनाव पर भाजपा का पूरा फोकस

दतिया विधानसभा उपचुनाव को भाजपा संगठन ने प्रतिष्ठा का चुनाव माना है। यही वजह है कि प्रत्याशी के मैदान में उतरते ही संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। पार्टी की कोशिश है कि चुनाव प्रचार से लेकर बूथ प्रबंधन तक हर स्तर पर मजबूत रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जाए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026