BJP Awadh Region Team 2026 announced

UP BJP Awadh Team: अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय टीम घोषित, 4 महामंत्री और 10 उपाध्यक्ष शामिल

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अवध क्षेत्र की 34 सदस्यीय नई टीम घोषित कर दी है। अवधेश द्विवेदी की टीम में 4 महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
UP BJP Awadh Team: अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय टीम घोषित, 4 महामंत्री और 10 उपाध्यक्ष शामिल

UP BJP Awadh area Team Announced

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। जिलों की नई टीमों के गठन के बाद अब क्षेत्रीय संगठनों का ऐलान शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा ने अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद अवध क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की 34 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया। नई कार्यसमिति में संगठनात्मक और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है। टीम में 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 कार्यसमिति सदस्य शामिल किए गए हैं।

चार नेताओं को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

अवध क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए चार वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इनमें राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह और अवधेश कटियारी शामिल हैं। इन नेताओं के जिम्मे संगठन के विस्तार के साथ-साथ अवध क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पार्टी के अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी रहेगी।

10 नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

नई कार्यसमिति में 10 नेताओं को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पांडेय 'बादल', मनीष शुक्ला, रेशू भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप बाजपेयी शामिल हैं। वहीं, संगठन के दैनिक कामकाज और पार्टी अभियानों के समन्वय के लिए 10 क्षेत्रीय मंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है।

10 क्षेत्रीय मंत्री भी नियुक्त

क्षेत्रीय मंत्री के तौर पर विकास सिंह, महेंद्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव 'बाबा', पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भूर्जी और अंजलि मौर्य को जिम्मेदारी मिली है।

कार्यसमिति में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व

भाजपा की 34 सदस्यीय टीम में 10 कार्यसमिति सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें रामदेव पाल, शंकर दयाल पांडेय, संजीव सिंह, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव शामिल हैं। पार्टी की नई टीम में विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश नजर आती है। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा के संगठनात्मक गठन में गैर-यादव ओबीसी नेताओं को भी प्रमुखता दिए जाने की चर्चा है।

अवध क्षेत्र में शामिल हैं 14 जिले

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को छह संगठनात्मक क्षेत्रों में बांटा है। अवध क्षेत्र में लखनऊ सहित आसपास के 14 जिले शामिल हैं। इनमें लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा शामिल हैं। नई क्षेत्रीय टीम के गठन के बाद अब जल्द ही कार्यसमिति की बैठक आयोजित किए जाने की तैयारी है। इसमें नए पदाधिकारियों को जिलावार संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026