कटनी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या,एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या,एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

By : Swadesh Bhopal
कटनी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या,एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी जिले के कैमोर में मंगलवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने बैंक के सामने उन पर फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद नीलेश रजक को तुरंत विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों आरोपी एनकाउंटर में घायल

इस हत्याकांड के कुछ घंटों बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा क्षेत्र से पकड़ा, जहां मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी एनकाउंटर में घायल हो गए। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि जब पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार गोलियां चलीं और दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है।

घटना के बाद तनाव और चक्काजाम

मंगलवार सुबह हुई हत्या के बाद हत्या की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजय पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी मौके पर पहुंचे। संजय पाठक, जो बिहार चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में थे, उसे रद्द कर तुरंत कटनी पहुंचे। उन्होंने कहा, “पार्टी ने एक अच्छा कार्यकर्ता, समाज ने एक कर्मठ व्यक्ति और मैंने अपना छोटा भाई खो दिया है।”भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कटनी प्रशासन से फोन पर बात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए  थे। 


संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026