BJP MP Working Committee Meeting in Orchha

ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक, संगठन मजबूती और प्रशिक्षण अभियान पर होगा बड़ा मंथन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक ओरछा में होगी। संगठन विस्तार और प्रशिक्षण महा अभियान पर होगा मंथन।

By : स्वदेश डेस्क
ओरछा में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक, संगठन मजबूती और प्रशिक्षण अभियान पर होगा बड़ा मंथन

भोपालः भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश संगठन में नए नेतृत्व के बाद अब बड़ी रणनीतिक बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है, भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक ऐतिहासिक नगरी ओरछा में आयोजित की जाएगी। इस बैठक को संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान इस कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बताया गया कि अगले महीने होने वाली इस कार्यसमिति बैठक में प्रदेश कार्यसमिति से जुड़े सभी प्रमुख पदाधिकारी और संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पर रहेगा फोकस

भाजपा की इस बैठक का मुख्य केंद्र ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ रहेगा. पार्टी संगठन जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की व्यापक योजना तैयार कर रहा है।

बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत आधार दे सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति बैठक में भविष्य की संगठनात्मक रणनीति पर भी मंथन होगा।

कई वरिष्ठ नेता बैठक में रहे मौजूद

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इनमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र प्रभारी के. पटेल प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा प्रशिक्षण टोली, संभाग और जिला प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजकों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

ओरछा में बैठक आयोजित करने के पीछे सांस्कृतिक और संगठनात्मक संदेश भी माना जा रहा है । भाजपा लगातार ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थानों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं के बीच वैचारिक जुड़ाव मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026