BJP Protest Rally Over Women Reservation in Bhopal

महिला आरक्षण पर भोपाल में बीजेपी का आक्रोश: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- विशेष सत्र बुलाकर करेंगे निंदा प्रस्ताव

भोपाल में महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी की आक्रोश रैली, सीएम मोहन यादव ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की बात कही। विपक्ष पर महिलाओं का हक छीनने का आरोप लगाया।

By : स्वदेश डेस्क
महिला आरक्षण पर भोपाल में बीजेपी का आक्रोश: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- विशेष सत्र बुलाकर करेंगे निंदा प्रस्ताव

भोपाल: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक घमासान के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया और कहा कि इस मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। सीएम ने कहा कि संसद में जो घटनाक्रम हुआ, वह लोकतंत्र के लिए कष्टकारी है और इससे देश की आधी आबादी की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर अब जनता के बीच जाएगी।

कल निकलेगी ‘नारी शक्ति वंदन यात्रा’

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला आरक्षण के समर्थन में सोमवार को प्रदेशभर में ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’ निकाली जाएगी। इसके साथ ही सभी जिलों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विरोध प्रदर्शन और निंदा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चरणबद्ध तरीके से जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी में है। इस सत्र में महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की भूमिका पर चर्चा होगी और निंदा प्रस्ताव भी लाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से पहले समर्थन किया, लेकिन अब अपने रुख से पीछे हट गया है।

विपक्ष पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महिलाओं को अधिकार देने का समय आया, तो विपक्ष ने किंतु-परंतु लगाकर उन्हें अपमानित करने का काम किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर गलत निर्णय लिए हैं। सीएम ने उत्तर-दक्षिण विवाद के मुद्दे को भी खारिज करते हुए कहा कि देश की बढ़ती आबादी के अनुसार सभी राज्यों में सीटों में वृद्धि होगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष की भूमिका ने उसकी मानसिकता को उजागर कर दिया है। पार्टी नेताओं के अनुसार, यह आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज होगा और इसे गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026