BMS Postpones Oct 26 Protest in MP

BMS Protest: एमपी सरकार से वार्ता के बाद BMS ने 26 अक्टूबर का धरना टाला, एक माह में निराकरण का आश्वासन

श्रमिक संगठन को मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में समाधान का भरोसा मिला। 79 मांगों पर विभागवार बैठकों की समय-सीमा तय हुई। इसके बाद संगठन ने अपना 26 अक्टूबर वाला आंदोलन रोक दिया है।

By : स्वदेश डेस्क
BMS Protest:  एमपी सरकार से वार्ता के बाद BMS ने 26 अक्टूबर का धरना टाला, एक माह में निराकरण का आश्वासन

BMS Protest Postponed

विनीत दुबे, भोपाल। भारतीय मजदूर संघ ने 26 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित विशाल धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है। गुरुवार 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश सरकार के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में संगठन की 79 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई। सरकार ने एक माह के भीतर श्रमिकों और कर्मचारियों की मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया है। इसी भरोसे पर बीएमएस ने आंदोलन रोकने का फैसला लिया।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्या हुआ

बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई और सरकार तथा बीएमएस प्रतिनिधिमंडल के बीच श्रमिकों व कर्मचारियों की 79 सूत्रीय मांगों पर बिंदुवार बात हुई। संगठन के मुताबिक चर्चा सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में हुई। सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंसाना और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मौजूद रहे। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

बीएमएस के 40 महासंघों ने रखीं अपनी समस्याएं

बीएमएस की तरफ से असंगठित, संगठित, निजी, सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से जुड़े 40 महासंघों के महामंत्री बैठक में पहुंचे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र की परेशानियां सरकार के सामने मजबूती से रखीं।

79 मांगों के निराकरण की समय-सीमा क्या तय हुई

सरकार ने समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए अलग-अलग विभाग स्तर पर बैठकें करने की समय-सीमा तय की है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को मांगों का जल्द और सकारात्मक निराकरण करने के साफ निर्देश भी दिए हैं। इन्हीं आश्वासनों और विभागीय वार्ताओं के तय कार्यक्रम को देखते हुए संगठन ने 26 अक्टूबर का आंदोलन रोकने का निर्णय लिया।

प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

बीएमएस मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने आंदोलन की तैयारी में जुटे सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रमिक साथियों का आभार जताया है। उनके मुताबिक इन्हीं लोगों की मेहनत और एकजुटता से शासन स्तर पर यह निर्णायक वार्ता संभव हो सकी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026