नए साल में ओंकारेश्वर में नहीं होगा नाव संचालन, 3 दिन तक बंद रहेगी सुविधा

नए साल में ओंकारेश्वर में नहीं होगा नाव संचालन, 3 दिन तक बंद रहेगी सुविधा

नए साल के जश्न में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने नाव नहीं चलाने का आदेश जारी किया है।

By : स्वदेश डेस्क
नए साल में ओंकारेश्वर में नहीं होगा नाव संचालन, 3 दिन तक बंद रहेगी सुविधा

खंडवाः मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नए साल के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। विंटर वेकेशन के चलते हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस थानों के अनुरोध पर एक कड़ा निर्णय लिया है।

दरअसल, साल के आखिरी दिनों और नए साल का जश्न मनाने के लिए खंडवा के ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ जाती है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त और पर्यटक यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नए साल के समय संभावित भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नाव नहीं चलाने का यह एहतियाती फैसला लिया है।

थाना प्रशान ने किया था अनुरोध

थाना मांधाता द्वारा भेजे गए पत्र के अनुरोध पर ओंकारेश्वर नगर परिषद ने यह आदेश जारी किया है। इसमें नर्मदा नदी में नाव चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश के तहत 30 दिसंबर से लेकर 01 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। इसमें किसी भी घाट से नाव का संचालन नहीं किया जाएगा।

भारी भीड़ को देखकर लिया फैसला

प्रतिबंध को लेकर नगर प्रशासन का कहना है कि नए साल के जश्न पर हजारों टूरिस्ट ओंकारेश्वर पहुंचते हैं। घाटों पर अत्यधिक भीड़ जमा हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बीते वर्षों में नाव पलटने और डूबने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें जनहानि का खतरा रहा है। इन्हीं अनुभवों को ध्यान में रखते हुए नाव बैन करने का यह सख्त कदम उठाया गया है।

आदेश का उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

नगर परिषद ने नाविकों से अपील की है कि वे आदेश का पूरी तरह पालन करें। प्रतिबंध अवधि में किसी भी प्रकार का अवैध नाव संचालन न करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 26 दिसंबर से ही कोटी चक्र तीर्थ घाट और चक्रतीर्थ घाट पर नाव संचालन पर रोक लगाई जा चुकी थी। अब यह प्रतिबंध पूरे तीन दिनों के लिए ओंकारेश्वर की सम्पूर्ण तीर्थ नगरी में लागू कर दिया गया है।

संबंधित सामग्री

खंडवा में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, 8 जवान घायल; अब पुलिस सुरक्षा की मांग तेज

खंडवा में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर हमला, 8 जवान घायल; अब पुलिस सुरक्षा की मांग तेज

खंडवा के आमा खुजरी जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में 8 वनकर्मी घायल हुए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्रवाई को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं

Jun 28, 2026
ऑनलाइन जुए ने छीनी जवान की जिंदगी, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

ऑनलाइन जुए ने छीनी जवान की जिंदगी, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

मध्यप्रदेश के एक युवा कॉन्स्टेबल ने ऑनलाइन जुए और कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 20 दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी।

May 09, 2026
खंडवा सांसद के भाई की मौत: खेत के कुएं में मिले, पुलिस जांच जारी

खंडवा सांसद के भाई की मौत: खेत के कुएं में मिले, पुलिस जांच जारी

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल की कुएं में गिरने से मौत। प्रशासन ने शव निकाला, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Apr 22, 2026
खंडवा में उमड़ी आस्था: सपने से शुरू हुई खोज, पहाड़ी से निकली देवी प्रतिमां

खंडवा में उमड़ी आस्था: सपने से शुरू हुई खोज, पहाड़ी से निकली देवी प्रतिमां

खंडवा के छैगांवमाखन में बाबा के स्वप्न के बाद खुदाई में देवी प्रतिमा मिली। कांजीबेड़ा पहाड़ी पर लोगों की भीड़ उमड़ी, ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।

Mar 31, 2026
देखते-देखते ताश के पत्तों की तरह गिर गई 3 मंजिला इमारत, करोड़ों की दवाई बनी मलबा

देखते-देखते ताश के पत्तों की तरह गिर गई 3 मंजिला इमारत, करोड़ों की दवाई बनी मलबा

खंडवा जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां तीन मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गई। गनीमत रही लोग नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Dec 18, 2025