Khandwa MP Brother Death News

खंडवा सांसद के भाई की मौत: खेत के कुएं में मिले, पुलिस जांच जारी

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल की कुएं में गिरने से मौत। प्रशासन ने शव निकाला, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By : स्वदेश डेस्क
खंडवा सांसद के भाई की मौत: खेत के कुएं में मिले, पुलिस जांच जारी

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। Gyaneshwar Patil के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल (58) का शव उनके गांव बोहरडा में खेत के कुएं से बरामद हुआ है। घटना बुधवार तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण गोताखोरों की मदद ली गई और करीब तीन घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 पुलिस कर रही जांच

मौके पर पहुंचे एसपी Devendra Patidar ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि घटना के कारण स्पष्ट हो सकें।

दिल्ली से लौट रहे सांसद

घटना की जानकारी मिलते ही Gyaneshwar Patil, जो दिल्ली में थे, बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके निवास पर परिजन और स्थानीय लोग लगातार पहुंच रहे हैं। परिवार के अनुसार, अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बोहरडा में किया जाएगा। क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिजनों के प्रति संवेदना जता रहे हैं। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026