Bhopal Division TTE Body Cameras Railway News

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

भोपाल रेल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक अब वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाकर चेकिंग करेंगे। यात्री से विवाद होने पर पूरी बातचीत ऑडियो और वीडियो में रिकॉर्ड होगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

arguing with TC inside train capture in body Camera

भोपाल। रेल यात्री ध्यान दें, ट्रेन में अब टिकट निरीक्षक से विवाद किया, तो महंगा पड़ेगा। पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन ने 56 टिकट निरीक्षकों को बॉडी कैमरे दे रही है। ये कैमरे टीसी अपने ड्रेस पर लगाएंगे। इन कैमरों से टीसी और यात्री के बीच हो रहे विवाद की रिकॉर्डिंग हो जाएगी। ये कैमरे इतने शक्तिशाली है कि यात्री के चेहरे और बर्थ नंबर तक को रिकॉर्ड कर लेगी। 

अधिकारियों के अनुसार भोपाल मंडल ने ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों और टिकट चेकिंग स्टाफ के बीच होने वाले विवादों पर अंकुश लगाने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। अब सभी टीटीई बॉडी पर कैमरे पहनकर टिकट चेकिंग करेंगे। इससे दोनों पक्षों के बीच होने वाली हर बातचीत और गतिविधि पूरी तरह रिकॉर्ड हो सकेगी। 

इनका कहना है..

भोपाल मंडल के पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल का कहना है कि चलती ट्रेनों में टिकट निरीक्षकों के साथ यात्रियों के विवाद की शिकायतें आती हैं। इसकी तथ्यपरक जांच करने और टिकट चेकिंग प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता लाने 56 बॉडी कैमरे जल्द ही टिकट चेकिंग स्टाफ को दिए जाएंगे। इससे न केवल कर्मचारियों से होने वाले अभद्र व्यवहार पर रोक लगेगी, बल्कि यात्रियों को भी न्यायसंगत और पारदर्शी माहौल मिलेगा। ये कैमरे पूरी तरह डिजिटल और हाईटेक निगरानी के दायरे में काम करेगा।

विवाद की सच्चाई आएगी सामने

अधिकारियों ने बताया कि इन बॉडी कैमरों में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और रात की रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी। इसे अपने ड्रेस में लगाने के बाद संबंधित टीसी और यात्रियों के बीच होने वाली बहसों या विवादों की रिकार्डिंग होते ही सच्चाई कैमरे में कैद हो जाएगी। बता दें कि पमरे में करीबन 320 टिकट निरीक्षक का स्टाफ है। पहले चरण में 56 कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे और बाद में चरणबद्ध तरीके से बाकी को भी दिए जाएंगे। इससे शिकायत की जांच के दौरान घटनाक्रम की वास्तविकता और दोनों पक्षों की बात की पुष्टि करना बेहद आसान हो जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026