राजधानी भोपाल के 31 गांवों में 113 कब्जों पर चलेगा बुलडोजर, कलेक्टर ने दिए निर्देश

राजधानी भोपाल के 31 गांवों में 113 कब्जों पर चलेगा बुलडोजर, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Bhopal Collector Action: भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, 31 गांवों में 113 कब्जों पर कलेक्टर के निर्देश पर चलेगा बुलडोजर।

By : स्वदेश डेस्क
राजधानी भोपाल के 31 गांवों में 113 कब्जों पर चलेगा बुलडोजर, कलेक्टर ने दिए निर्देश

भोपाल। राजधानी में अवैध कॉलोनियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब बुलडोजर चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने निर्देश दे दिए है। सबसे अधिक कब्जे हुजूर और बैरसिया तहसील में चिन्हाकिंत हुए है। बता देंकि प्रशासन पहले ही अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले 12 कॉलोनाइजर्स पर केस दर्ज करा चुका है। अब प्रशासन ने 31 गांवों में 113 अवैध कॉलोनियों को चिह्नित की है, जिसमें अवैध कब्जे हो चुके हैं। इसकी नामजद सूची तैयार कर कलेक्टर को दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने टीएल मीटिंग में इन अवैध अतिक्रमणों को तोडऩे का निर्देश एसडीएम को दे दिए हैं। हुजूर तहसील में तो इसके लिए तहसीलदार आलोक पारे के नेतृत्व में टीम गठित कर ली गई है।

यहां से होगी शुरुआत

कलेक्टर के निर्देश पर संभवत: गुरुवार से ईंटखेड़ी और कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर बुलड़ोजर चलाने का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले संबंधित व्यक्ति पर एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी। हालांकि भोपाल में बीते कई दिनों से हुजूर और बैरसिया तहसील में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई तेज है, लेकिन कोलार, गोविंदपुरा, एमपी नगर और बैरागढ़ सर्किल के एसडीएम अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में गंभीर नजर नहीं आ रहे। बता दें कि कलेक्टर इस मुद्दे पर पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। टीएल बैठक में भी फिर से कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम पर नाराजगी जाहिर की है।

ऐसे जमीनों पर लोग ना करें निवेश : कलेक्टर

कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने बताया जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की संयुक्त सर्वे रिपोर्ट पर हुजूर क्षेत्र की सवा सौ ऐसी कॉलोनियों को चिह्नित किया है, जिनमें बगैर किसी अनुमति के ही निर्माण कर लिया है। अवैध कब्जों को देखते हुए लोगों से अपील है कि इन कॉलोनी में इन्वेस्टमेंट नहीं करें। जिन लोगों ने निवेश किया है, उन्हें सुनवाई का मौका दिया जाएगा। जिला प्रशासन अवैध तरीके से की गई प्लॉटिंग और कंस्ट्रक्शन पर मप्र सरकार के निर्देशानुसार बुलडोजर चलाएगा।

किसानों की भूमि पर 90 प्रतिशत कॉलोनियां

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीते दिनों जांच के बाद खुलासा हुआ कि 90 प्रतिशत अवैध कॉलोनियां किसानों की जमीन पर बनाई गई है। हुजूर, कोलार, बैरसिया और गोविंदपुरा तहसील क्षेत्रों में बीते एक साल के भीतर भूमाफिया ने बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां विकसित की हैं। ये कॉलोनियां कृषि भूमि पर काटी गई हैं, जिनके लिए न तो ले-आउट स्वीकृत है और न ही किसी तरह की वैधानिक अनुमति ली गई है।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026