Sangrampur Theft

Sangrampur Theft: एक ही रात दो घरों में चोरी, 15 से 20 लाख के जेवर उड़ाए

थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे जवाहिर सिंह मजरे संग्रामपुर में चोरों ने सोमवार रात दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

By : विकास जैन
Sangrampur Theft: एक ही रात दो घरों में चोरी, 15 से 20 लाख के जेवर उड़ाए

Sangrampur Theft: एक ही रात दो घरों में चोरी, 15 से 20 लाख के जेवर उड़ाए

विवेक सिंह, संग्रामपुर: थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे जवाहिर सिंह मजरे संग्रामपुर में चोरों ने सोमवार रात दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित परिवारों ने चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये बताई है। सुबह घटना का पता चलने पर गांव में अफरा-तफरी मच गई।

गांव के राधेश्याम सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह और उनके चचेरे भाई ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ चंदन सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह के घर चोरों ने धावा बोला। दोनों परिवार घटना के समय घर पर नहीं थे। मंगलवार सुबह चंदन सिंह के बड़े भाई के बेटे कार्तिक सिंह की नजर घर के अंदर बिखरे सामान पर पड़ी। इसके बाद उसने परिजनों और ग्राम प्रधान इन्द्रभान सिंह उर्फ रिकू को जानकारी दी। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पीआरवी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद हल्का दरोगा विनोद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

पीड़ितों की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। तहरीर में बताया गया है कि चोरों ने ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर रखे बैग से अलमारी और संदूक की चाबियां हासिल करने के बाद दोनों को खोल दिया। इनमें रखे अंगूठी, पायल, बिछुआ सहित सोने-चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर लिए गए।

पीड़ितों का कहना है कि चोरों ने पहले राधेश्याम सिंह के घर को निशाना बनाया। वहां उन्हें एक लोहे का सब्बल मिला, जिसे कपड़े में लपेटकर वे साथ ले गए। इसी सब्बल से चंदन सिंह के घर का ताला तोड़ने की बात कही जा रही है। घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। ग्राम प्रधान इन्द्रभान सिंह उर्फ रिकू ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026