ईरान ने दिखाया नया डुअल मिसाइल लॉन्चर

ईरान ने पहली बार दिखाया डुअल मिसाइल लॉन्चर, एक साथ दागी जा सकेंगी दो मिसाइलें; NATO को भी दी चुनौती

ईरान के IRGC ने पहली बार ऐसा मिसाइल लॉन्चर पेश किया है, जिससे एक साथ दो लिक्विड-फ्यूल मिसाइलें दागी जा सकती हैं। कमांडर अहमद वाहिदी ने मिसाइल सिटी का दौरा भी किया।

By : हितेंद्र शर्मा
ईरान ने पहली बार दिखाया डुअल मिसाइल लॉन्चर, एक साथ दागी जा सकेंगी दो मिसाइलें; NATO को भी दी चुनौती

ईरान ने अपनी मिसाइल क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक नया कदम उठाया है । देश के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पहली बार ऐसा डुअल-मिसाइल लॉन्चर पेश किया है जिससे एक साथ दो लिक्विड-फ्यूल मिसाइलें दागी जा सकती हैं।  यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है।

अहमद वाहिदी ने किया मिसाइल सिटी का दौरा 

21 नवंबर को IRGC के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने ईरान की एक भूमिगत मिसाइल सिटी का दौरा किया इस दौरान IRGC की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल सैयद माजिद मौसवी भी मौजूद थे, अधिकारियों ने उन्हें मिसाइल फोर्स की तैयारियों और नई सैन्य तकनीकों की जानकारी दी।

इसी दौरे के दौरान नए लॉन्चर को पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाया गया, ईरानी मीडिया के मुताबिक यह सिस्टम दो लिक्विड-फ्यूल मिसाइलों को एक साथ ले जाने और फायर करने में सक्षम है। लिक्विड-फ्यूल तकनीक से मिसाइल की गति और उड़ान के रास्ते को जरूरत के मुताबिक नियंत्रित करने की सुविधा मिल सकती है. ईरान ने इसके वर्टिकल लॉन्च की क्षमता का भी दावा किया है।

NATO को भी दी चुनौती

दौरे के दौरान वाहिदी ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ हमलों में NATO सदस्य देशों की भागीदारी के बावजूद ईरान को हराया नहीं जा सका, उन्होंने कहा कि NATO महासचिव ने भी माना था कि गठबंधन के सदस्य देशों के ठिकानों से ईरान के खिलाफ 5,000 से ज्यादा हवाई उड़ानें या सॉर्टी की गईं ।

वाहिदी ने कहा कि ईरान किसी भी खतरे का जवाब देने और अपनी सैन्य ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा । वहीं मौसवी ने दावा किया कि IRGC की एयरोस्पेस फोर्स ने अपनी क्षमताओं में इजाफा किया है और नए सैन्य सिस्टम विकसित किए हैं।

संबंधित सामग्री

Apple पर 1,500 करोड़ का मुकदमा, iPhone के NameDrop फीचर पर पेटेंट विवाद; IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने दी चुनौती

Apple पर 1,500 करोड़ का मुकदमा, iPhone के NameDrop फीचर पर पेटेंट विवाद; IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने दी चुनौती

अमेरिकी स्टार्टअप GG Technologies ने Apple पर NameDrop फीचर से पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है।

Nov 22, 2026
भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि 1.5 अरब की आबादी में करीब 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।

Nov 22, 2026
Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,  रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद स्थगित हो गई। पीवी एप की दिक्कतों पर चर्चा हुई, अब राजस्व काम फिर शुरू होंगे।

Nov 22, 2026
मुंबई में 26/11 हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी पर पोती ने लिखी किताब, इसमें संघर्ष, कारोबार और हमले की रात का जिक्र

मुंबई में 26/11 हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी पर पोती ने लिखी किताब, इसमें संघर्ष, कारोबार और हमले की रात का जिक्र

मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी एंड्रियास लिवेरास की पोती तान्या लिवेरास कैंडी ने 'द विजन' किताब लिखी है। इसमें उनके संघर्ष, कारोबार और हमले की आखिरी रात का जिक्र है।

Nov 22, 2026
Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

कैट परीक्षा 29 नवंबर को तीन पालियों में होगी। प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और समय पर केंद्र पहुंचना जरूरी है। जानिए नियम और प्रतिबंधित चीजों की सूची जान लीजिए।

Nov 22, 2026