Mahadev betting case ed Arrest Lawyer bribe

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

By : संजय चतुर्वेदी
Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Chhattisgarh Mahadev Satta Case bribe take lawyer arrest

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब इस मामले में एक वकील की गिरफ्तारी से नया मोड़ आ गया है। ईडी ने वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से उसका मामला रफा-दफा कराने के नाम पर करीब 15 करोड़ रुपये लिए थे।

जांच एजेंसी को आशंका थी कि हिमांशु शेखर देश छोड़कर दुबई जा सकता है। इसी वजह से उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि वह दुबई जाने की तैयारी में था, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में सामने आया नाम

इस पूरे मामले में हिमांशु शेखर का नाम महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान सामने आया। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने 13 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को कस्टोडियल रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की थी। यह पूछताछ 19 नवंबर तक चली। इसी दौरान सौरभ चंद्राकर ने कथित तौर पर बताया कि उसने अपना मामला निपटवाने और जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बचने के लिए हिमांशु शेखर को करीब 15 करोड़ रुपये दिए थे। इस जानकारी के बाद ईडी ने वकील की भूमिका की जांच शुरू की और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की। हालांकि, 15 करोड़ रुपये के कथित लेनदेन को लेकर जांच एजेंसी अभी यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किस माध्यम से दी गई और इसका इस्तेमाल कहां किया गया।

तीन साल में कई बार दुबई गया था आरोपी

ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि हिमांशु शेखर पिछले तीन वर्षों के दौरान कई बार दुबई गया था। वहां उसकी मुलाकात सौरभ चंद्राकर से हुई थी। एजेंसी को संदेह है कि इन मुलाकातों के दौरान ही कथित तौर पर मामले को रफा-दफा कराने के लिए पैसों का लेनदेन हुआ। अब ईडी इन यात्राओं, मुलाकातों और कथित आर्थिक लेनदेन के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और क्या इस कथित लेनदेन में अन्य लोग भी शामिल थे।

लुकआउट सर्कुलर के आधार पर मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी

हिमांशु शेखर के देश छोड़ने की आशंका को देखते हुए ईडी ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराया था। इसी के आधार पर मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों को उसके बारे में जानकारी मिली। दुबई जाने की तैयारी के दौरान उसे रोका गया और बाद में ईडी ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर कोर्ट में पेशी, रिमांड मांग सकती है ईडी

गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम आरोपी को रायपुर लेकर पहुंच रही है। यहां उसे विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी उससे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग कर सकती है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि 15 करोड़ रुपये का कथित लेनदेन किन माध्यमों से हुआ, रकम का स्रोत क्या था और इस पूरे मामले में किन अन्य लोगों की भूमिका रही। सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद सामने आया यह नाम महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्र ध्यान दें! 2 नंबर वाले सवालों में खत्म हुआ विकल्प, छात्रों की बढ़ी चुनौती

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में इस साल प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत दो अंक वाले प्रश्नों में मिलने वाला इंटरनल ऑप्शन खत्म कर दिया।

Nov 23, 2026
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026
हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम सैनी बोले, 2.91 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, अप्रैल में गुरुग्राम में होगा समिट

भारत मंडपम में हरियाणा स्टेट-डे पर सीएम नायब सैनी ने कहा, निवेश सर्वोच्च प्राथमिकता। 2.91 लाख करोड़ के 205 प्रस्ताव मिले, अप्रैल 2027 में समिट।

Nov 23, 2026