CGPSC SI prelims Result Declared

CGPSC SI Result: भर्ती का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी! 341 पदों के लिए 7301 कैंडिडेट मेन परीक्षा में पहुंचे

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 7301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए।

By : संजय चतुर्वेदी
CGPSC SI Result: भर्ती का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी! 341 पदों के लिए 7301 कैंडिडेट मेन परीक्षा में पहुंचे

CGPSC Prelims Result Announced

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (एसआई) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की प्रांरभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 341 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 7301 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में जगह बनाई है। अब चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आयोग ने 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यह भर्ती प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण है।

मुख्य परीक्षा से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूरी

सीजीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए केवल प्रीलिम्स में सफल होना पर्याप्त नहीं होगा। चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की आपराधिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत सूचना जल्द जारी की जाएगी।

अक्तूबर में प्रस्तावित है मुख्य परीक्षा

आयोग के अनुसार सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा 24,25 और 26 अक्तूबर 2026 को संभावित है। परीक्षा कार्यक्रम की अंतिम पुष्टि और विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जारी किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया के अहम आंकड़े

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को 183 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसके बाद 7 हजार 301 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026