Buffalo Theft Sparks Road Blockade In Chanderi

चंदेरी में भैंस चोरी पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, तीन संदिग्ध पकड़े, चंदेरी-अशोकनगर रोड जाम

चंदेरी के नया खेड़ा में ग्रामीणों ने भैंस चोरी के आरोप में तीन संदिग्धों को पकड़ा जिसके बाद चंदेरी अशोकनगर रोड पर चक्काजाम कर दिया गया।

By : संजय चतुर्वेदी
चंदेरी में भैंस चोरी पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, तीन संदिग्ध पकड़े, चंदेरी-अशोकनगर रोड जाम

buffalow Theft Caught in Ashoknagar

संजय श्रोत्रिय, चंदेरी। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से मवेशियों के चोरी करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जो किया वह और हैरान करने वाला है। दरअसल, चंदेरी क्षेत्र के ग्राम नया खेड़ा में सोमवार सुबह तड़के चार से पांच बजे के बीच ग्रामीणों ने तीन भैंस चोरों को रंगे हाथ चोरी करते हुए दबोच लिया। 

जानकारी के अनुसार रात में चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे। तभी ग्रामीणों की आंख खुल गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले एक चोर को पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही पर भाग रहे दो अन्य चोरों को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया।

चोरों को बांधकर सड़क जाम किया

मवेशियों की चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने तीनों चोरों को एक ट्रॉली से बांध दिया और गांव के बाहर चंदेरी-अशोकनगर रोड पर लाकर सड़क जाम कर दी। पिछले एक घंटे से अधिक समय से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। वर्तमान में मौके पर तहसीलदार दिलीप दरोगा और थाना प्रभारी प्रशांत यादव पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। आक्रोशित ग्रामीणों की साफ मांग है कि चोरों से सबके सामने पूछताछ की जाए और मौके पर ही तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए। अधिकारी ग्रामीणों को शांत कराने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026