Fake IAS Fraud in Chanderi

चंदेरी में फर्जी IAS बनकर 9.80 लाख की ठगी, भाई-बहन और ड्राइवर गिरफ्तार; दो आरोपी फरार

चंदेरी में फर्जी IAS और एमपी टूरिज्म की एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 9.80 लाख रुपये ठगने वाली महिला, उसके भाई और ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
चंदेरी में फर्जी IAS बनकर 9.80 लाख की ठगी, भाई-बहन और ड्राइवर गिरफ्तार; दो आरोपी फरार

ashoknagar Fake IAS Arrest news

उमेश श्रोत्रिय चंदेरी। अशोकनगर जिले के चंदेरी में खुद को फर्जी IAS अधिकारी और मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग की एडिशनल डायरेक्टर बताने वाली शातिर महिला तृप्ति सिंह राजपूत और उसके भाई सुधांशु सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर इन्होंने बेरोजगारों से 9 लाख 80 हजार रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मुख्य आरोपी तृप्ति सिंह राजपूत ने फरियादियों पर रौब जमाने के लिए खुद को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का हेड और एमपी टूरिज्म की एडिशनल डायरेक्टर बताया। नौकरी का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 3 लाख रुपये की मांग की गई थी। झांसे में आकर पीड़ितों ने चंदेरी की किला कोठी में आरोपियों को 9 लाख 80 हजार रुपये कैश और अपने असली दस्तावेज सौंप दिए। बाकी के 2 लाख रुपये बाद में देने की बात हुई थी।

 भोपाल स्थित घर पर छापेमारी में आईफोन और दस्तावेज बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने दोनों भाई-बहन को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। जब पुलिस इन्हें लेकर भोपाल के संत आसाराम नगर, बागमुगलिया स्थित इनके घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। ठगी के पैसों से ऐश करने वाले इन आरोपियों के पास से महंगे आईफोन की रसीदें, लग्जरी होटलों में रुकने के बिल और हवाई यात्रा के टिकट बरामद हुए हैं।

अल्कापुरी स्थित ससुराल / फर्जी ट्रॉफी और मुमेंटों

यही नहीं, जब पुलिस ने तृप्ति सिंह के अलकापुरी स्थित ससुराल में छापा मारा तो वहां से फर्जी IAS ट्रेनी अफसर बनने के जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्जी गारमेंट ट्रॉफियां और मुमेंटो मिले, जिनका इस्तेमाल यह लोगों को प्रभावित करने के लिए करती थी।

भारत सरकार' लिखी कार और गिरफ्तार ड्राइवर

पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल ठगी में शामिल इनके ड्राइवर भूपेंद्र बैरागी को भी अयोध्या नगर भोपाल से दबोच लिया है। वारदात में इस्तेमाल होने वाली भारत सरकार' की नेम प्लेट लगी लग्जरी कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2) और 61(2) के तहत केस को और मजबूत कर दिया है।

पुलिस आज इन तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने जा रही है। हालांकि, इस गैंग के दो अन्य आरोपी तनुज वैश्य और अंजली सिंह अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026