Chhattisgarh 50 trains cancelled Jharsuguda yard

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel in Chhattisgarh list

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 नवंबर 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है। रेलवे ने झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में चल रहे काम के कारण यह फैसला लिया है। कैंसिल हुई ट्रेनों में बड़ी संख्या लंबी दूरी की गाड़ियों की है। इसलिए सफर की तैयारी कर रहे लोगों को पहले से सावधान रहना होगा।

कई राज्यों के यात्रियों पर असर

इस बदलाव का असर सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा। झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों के यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। रद्द ट्रेनों के अलावा कुछ गाड़ियों का रूट बदला गया है और कुछ के संचालन में बदलाव किया गया है। उत्कल एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है।

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

ट्रेन नंबर गाड़ी का नाम  रद्द रहने की दिनांक
12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर
12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर
18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर
17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर
17008 दरभंगा - चर्लपल्ली एक्सप्रेस 1, 8, 11 और 15 दिसंबर
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 5,6 और 8 से 16 दिसंबर
20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर
20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर
17433 तिरुपति -रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर
17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर
13425 मालदा टाउन- सूरत एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर
13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर
22512 कामाख्या -एलटीटी एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर
22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 8 और 15 दिसंबर
22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 9 दिसंबर
22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 10 दिसंबर
22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 7 और 11 दिसंबर
22845 पुणे- हटिया एक्सप्रेस 9 और 13 दिसंबर
22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 5 और 12 दिसंबर
22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 8 और 15 दिसंबर
20828 सांतरागाछी- जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस 9 दिसंबर
20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 10 दिसंबर
22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस 9 दिसंबर
22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस 11 दिसंबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 8 और 10 दिसंबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 9 और 11 दिसंबर
12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 9 और 10 दिसंबर
12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 11 दिसंबर
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 दिसंबर
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 11 और 12 दिसंबर
12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 13 और 14 दिसंबर
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर
17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर
12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 11 दिसंबर
12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस 13 दिसंबर
17321 वास्को द गामा- जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर
17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर
22905 ओखा- शालीमार एक्सप्रेस 13 दिसंबर
22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 15 दिसंबर
12101 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस 14 दिसंबर
12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 16 दिसंबर
20971 एक्सप्रेस उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 12 दिसंबर
20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 13 दिसंबर
12262 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस  7, 14, 15 और 16 दिसंबर
12261 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 8, 15, 16 और 17 दिसंबर
12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 14 दिसंबर
12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 17 दिसंबर
12767 एक्सप्रेस नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 14 दिसंबर
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 16 दिसंबर

साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी

आरा से दुर्ग जाने वाली 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन तक ही चलेगी। राउरकेला से दुर्ग के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

दुर्ग से आरा जाने वाली 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर 2026 तक राउरकेला से ही रवाना होगी। इन तारीखों में दुर्ग से राउरकेला के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।

आजाद हिंद एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी

पुणे से हावड़ा जाने वाली 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस 14 दिसंबर 2026 को पुणे से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
इसके अलावा 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 नवंबर,5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर 2026 तक बदले हुए रूट पर चलेगी। यह ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी- अंगुल-कटक होकर पुरी जाएगी।
18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 6 से 15 दिसंबर 2026 तक बदले हुए रूट पर चलेगी। यह कटक-अंगुल-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026