Vishnu Deo Sai Ploughs Field

CG CM Farming: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अनोखा अंदाज! बैलों संग खेत में उतरे और थामी हल की मूठ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृहग्राम बगिया अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम बैलों के साथ खेत में उतरे और पारंपरिक तरीके से बियासी की। उन्होंने खेती को जीवन का संस्कार बताया।

By : संजय चतुर्वेदी
CG CM Farming: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अनोखा अंदाज! बैलों संग खेत में उतरे और थामी हल की मूठ

Chhattisgarh News

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे और बैलों की जोड़ी के साथ खेत में उतरकर पारंपरिक तरीके से हल चलाते हुए बियासी की। हल की मूठ थामे सीएम साय इस दौरान पूरी तरह किसान के अंदाज में नजर आए।

खेत में काम करते हुए मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग होता है। हल की मूठ थामते ही बचपन और खेती से जुड़ी पुरानी स्मृतियां फिर से ताजा हो गईं।

कहा- खेतों के बीच मिलता है सुकून

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरे-भरे खेतों के बीच बैलों के साथ खेती करने के अनुभव को खास बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की सौंधी खुशबू और खेतों के बीच बिताया समय मन को अलग तरह का सुकून देता है। इससे नई ऊर्जा भी मिलती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह किसान परिवार से आते हैं और बचपन से ही खेती-किसानी को करीब से देखा और समझा है। उनके लिए खेती सिर्फ कमाई या आजीविका का जरिया नहीं है, बल्कि यह जीवन का संस्कार है। उन्होंने कहा कि गांव और खेतों ने उन्हें मेहनत की अहमियत समझाई। साथ ही प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर चलने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सीख भी खेती-किसानी से ही मिली।

छत्तीसगढ़ की पहचान माटी और किसानों से

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की माटी, मेहनतकश किसानों और समृद्ध कृषि परंपरा से जुड़ी है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में भी खेती की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों से किसान अपनी मेहनत से धरती को सींच रहे हैं और प्रदेश की समृद्धि की नींव मजबूत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहार, ग्रामीण परंपराएं और गांवों का जीवन भी कृषि से गहराई से जुड़े हुए हैं।

आधुनिकता के बीच जड़ों से जुड़े रहना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक दौर में तेजी से बदलाव हो रहा है, लेकिन अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़ाव बनाए रखना बेहद जरूरी है। खेती हमें मेहनत, धैर्य और प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि किसान खेत में सिर्फ फसल पैदा नहीं करता, बल्कि अपने परिश्रम से पूरे समाज के जीवन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देता है।

किसानों की खुशहाली को बताया प्रदेश की समृद्धि का आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि परंपरा और मेहनतकश अन्नदाता किसान उनके लिए हमेशा बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं। किसानों की खुशहाली और कृषि की समृद्धि ही प्रदेश की तरक्की का मजबूत आधार है। उन्होंने प्रदेश के किसानों के परिश्रम को नमन करते हुए उनके जीवन में खुशहाली और खेतों में भरपूर फसल की कामना की। मुख्यमंत्री का अपने गृहग्राम में खेत में उतरकर बैलों के साथ बियासी करने का यह अंदाज ग्रामीण जीवन और खेती-किसानी से उनके जुड़ाव को भी दर्शाता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026