CM Sai Slams Rahul Gandhi As traitor over SIR Row

CG politics: 'हारकर संस्थाओं को बदनाम करना देशद्रोह'; राहुल गांधी पर बरसे CM विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उनका कहना था कि चुनाव हारकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना देशद्रोह है। जानिए राहुल गांधी को क्या नसीहत दी।

By : संजय चतुर्वेदी
CG politics: 'हारकर संस्थाओं को बदनाम करना देशद्रोह';  राहुल गांधी पर बरसे CM विष्णुदेव साय

CM Sai Slams Rahul Gandhi On SIR Row

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेहद तीखा हमला बोला है। रविवार को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगभग 100 चुनाव हार चुके राहुल गांधी अब बौखलाहट में देशद्रोही आचरण पर उतर आए हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और झूठ की राजनीति करने में जुटी है। मुख्यमंत्री राहुल गांधी से देश की जनता और चुनाव आयोग दोनों  से माफी मांगने की अपील की है।

 चुनाव आयोग के कॉन्फ्रेंस से खुली कांग्रेस की पोल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस के तमाम दावे खोखले साबित हो चुके हैं।  उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह राहुल गांधी की सोची समझी रणनीति है। इसका मकसद देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाना है। चुनाव  आयोग की संयुक्त प्रेस नोट ने भी साफ कर दिया है कि SIR से जुड़े सभी फैसले तीनों आयुक्तों की आपसी सहमति से ही लिए गए थे।

दुनियाभर में है चुनाव आयोग की साख

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के चुनाव  आयोग की साख पूरी दुनिया में है और उसकी निष्पक्ष कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करना विपक्ष की हताशा को ही दिखाता है। उन्होंने कांग्रेस को इस तरह की हरकतों से दूर रहने की सलाह दी है। साय ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग सीधे राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह होता है। इसलिए किसी नीतिगत विषय पर कैबिनेट सचिव के पत्र लिखने का कोई तुक ही नहीं बनता।

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर भी झूठ फैलाने का आरोप

साय ने अफसोस जताते हुए कहा कि जिन मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही अपना फैसला सुना चुका है। कांग्रेस उन पर भी झूठ फैलाने से बाज नहीं आ रही। उन्होंने फॉर्म 6 के घोषणापत्र से जुडे़ मामले का हवाला देते हुए कहा कि सर्वोच्च अदालत का रुख साफ होने के बावजूद कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की नाकाम कोशिश में जुटी हुई है।

राहुल को बताया आदतन अपराधी की तरह

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर सबसे तीखा वार करते हुए उन्हें आदतन अपराधी की तरह निरादर करने वाला नेता बताया। उनका कहना था कि राहुल गांधी हर मंच पर मुंह की खाते हैं। फिर बार-बार माफी भी मांगते हैं, लेकिन  फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। साय ने ईवीएम को लेकर उठाए गए सवालों पर भी तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी खुद उसी ईवीएम से सांसद चुने गए हैं। इससे उनकी पार्टी के कई विधायक और सांसद भी जीतकर आए हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026