Chhattisgarh Divyang Scam CBI Action

1000 करोड़ के दिव्यांग घोटाले में सीबीआई का शिकंजा, पूर्व मुख्य सचिव ढांढ और कुजूर समेत कई IAS घेरे में

छत्तीसगढ़ के 1000 करोड़ के दिव्यांग कल्याण घोटाले में सीबीआई इसी महीने आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। जांच के घेरे में पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ, सुनील कुजूर समेत कई आईएएस हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
1000 करोड़ के दिव्यांग घोटाले में सीबीआई का शिकंजा, पूर्व मुख्य सचिव ढांढ और कुजूर समेत कई IAS घेरे में

Chhattisgarh Divyang Scam Updates

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित दिव्यांग कल्याण घोटाले में सीबीआई की जांच अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ती दिख रही है। एसआरसी और पीआरआरसी से जुड़े इस मामले में करीब एक हजार करोड़ रुपये की संभावित गड़बड़ी के आरोप लगे थे। केंद्रीय जांच एजेंसी इसी महीने आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है। फिलहाल दस्तावेजों की पड़ताल, पूछताछ और सबूत जुटाने का काम चल रहा है।

कई पुराने और सीनियर आईएएस अफसरों के नाम

इस मामले से जुड़ी याचिका में कई पूर्व और सीनियर आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांढ और सुनील कुजूर के साथ डॉ आलोक शुक्ला, एमके राउत और बीएल अग्रवाल प्रमुख हैं। इसके अलावा सतीश पांडेय, पीपी सोती, राजेश तिवारी, अशोक तिवारी और तत्तकालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री रेणुका सिंह का संदर्भ भी सामने आय़ा है।

हजार करोड़ के आरोप की जांच में करोड़ों खर्च

एजेंसियों की शुरुआती जांच में करीब एक हजार करोड़ रुपये की अनियमितता की बात सामने आई थी। आरोप था कि दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए चलने वाली संस्थाओं एसआरसी और पीआरआरसी में कागजों पर कर्मचारियों की नियुक्ति दिखाकर वेत निकाला गया। कुछ मामलों में सरकारी कर्मचारियों के नाम पर नगद भुगतान और वित्तीय गड़बड़ियों के भी आरोप लगे। 

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की अब तक की जांच में दोनों संस्थाओं का असली खर्च सिर्फ 35 से 40 करोड़ रुपये के आसपास मिला है। जांच एजेंसी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई को मिली थी जांच

साल 2020 में हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने जांच शुरू की थी। अदालत को आशंका थी कि बड़े पदों पर रहे प्रभावशाली अफसरों के नाम आने से स्थानीय स्तर की जांच प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से मामला केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा गया।

अफसरों में घिरे कई अफसर पहले से दूसरे मामलों में चर्चा में

जांच के दायरे में आए कई अधिकारियों के नाम पहले भी अन्य बड़े मामलों में आ चुके हैं। विवेक ढांढ का नाम शराब घोटाले में आया था। डॉ आलोक शुक्ला का नाम नान घोटाले में सामने आया। बीएल अग्रवाल का नाम शेयर और फर्जी बैंक खाता घोटाले, आये से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में आ चुका है। सुनील कुजूर और एमके राउत भी दूसरे मामलों की जांच का सामना कर चुके हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026