पूर्व CM की उपसचिव सौम्या चौरसिया कौन हैं? 4364 करोड़ शराब घोटाले में 5वीं बार गिरफ्तार

पूर्व CM की उपसचिव सौम्या चौरसिया कौन हैं? 4364 करोड़ शराब घोटाले में 5वीं बार गिरफ्तार

शराब घोटाले में कांग्रेस सरकार के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने फिर गिरफ्तार किया है। घोटाले में नाम शामिल होने के साथ ही 4364 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है।

By : स्वदेश डेस्क
पूर्व CM की उपसचिव सौम्या चौरसिया कौन हैं? 4364 करोड़ शराब घोटाले में 5वीं बार गिरफ्तार

रायपुरः छत्तीसगढ़ की निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया गिरफ्तार हुई हैं। उनको कई अलग अलग मामलों के बाद अब 3200 करोड़ रुपए के शराब मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले ईडी ने उनको 2 दिसंबर 2022 को इसी मामले पकड़ा था।

ईडी की गिरफ्तारी के बाद वह 822 दिन तक उनको जेल में रहना पड़ा था। वह 3 मार्च 2025 को बेल पर रिहा हुईं थी। जमानत पर रहने के 9 महीने बाद एक बार फिर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक बार फिर उन्हें रायपुर केंद्रीय जेल भेजा जाएगा। पहले के मामले और अब 3200 करोड़ के मामले को मिलाकर उपर 4364 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने का आरोप है।

सौम्या पर कैसे लगे 4364 करोड़ के घोटाले के आरोप

सौम्या चौरसिया पर कुल 4364 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इसमें पहले 500 करोड़ रुपए के अवैध कोल लेवी केस लगा था। तब ईडी ने पकड़ा था। फिर 540 करोड़ रुपए के कोल लेवी केस में ईओडब्ल्यू की गिरफ्तारी। 575 करोड़ के डीएमएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू की गिरफ्तारी, 49 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति मामले ईओडब्ल्यू की गिरफ्तारी। अब 3200 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी की गिरफ्तारी की गई।

कैसे हुई सौम्या की गिरफ्तारी

जांच एजेंसियों का दावा है कि रिटायर आईएएस अनिल टुटेजा, बिजनेसमैन अनवर ढेबर, चैतन्य बघेल, मनीष उपाध्याय और जयचंद कोसले की चैट रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर सौम्या को अरेस्ट किया है।

घोटाले के लिए बने थे कई चैट ग्रुप

बता दें कि पिछली सरकार के दौरान पावरफुल अधिकारियों के आधा दर्जन वाट्सग्रुप थे। इनमें 'बिग बॉस','जय मा काली ग्रुप','पाल ग्रुप','डिस्कशन ग्रुप','जुगनू ग्रुप','अवतार', और 'मंथली ग्रुप' शामिल हैं। इन्हीं में से 'मंथली ग्रुप' में पैसों के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलती है। इन्हीं ग्रुप्स में मिले चैट के आधार पर सौम्या के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कौन हैं सौम्या चौरसिया?

सौम्या चौरसिया 2008 बैच की डेप्युटी कलेक्टर हैं। उनकी 17 साल की सर्विस में 89.19 लाख रुपए का वेतन मिला है। वहीं, परिवार की कुल इनकम 2.51 करोड़ रुपए है। इसके बाद भी उन्होंने 49.69 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्तियां खरीदीं। यह उनकी कुल इनकम से 1872 फीसदी से अधिक है। जहां ईओडब्ल्यू ने सौम्या की 39 करोड़ की 29 प्रॉपर्टी अटैच की हैं। वहीं, ईडी ने 8 करोड़ रुपये की 16 अचल संपत्तियां अटैच की हैं। ईडी ने रिश्तेदारों की भी 8 करोड़ की संपत्ति अटैच हुई है।

इंवेस्टमेंट और एफडी का भी खुलासा

सौम्या के अलावा शांति देवी और ओम नारायण के नाम से इंडियन बैंक रायपुर में कुल 8.60 लाख रुपये की एफडी है। सौम्या और सौरभ के नाम पर डीएसपी म्युचुअल फंड और एचएसबीसी म्युचुअल फंड में कुल 57,308 रुपये का इंवेस्टमेंट मिला है। अनुराग चौरसिया ने निपोन इंडिया में 2,25,830 रुपये का निवेश किया है।

संबंधित सामग्री

CM Sai Target Congress:  दुर्ग में CM साय का कांग्रेस पर तीखा वार, विकास न दिखने पर इटालियन चश्मे का तंज

CM Sai Target Congress: दुर्ग में CM साय का कांग्रेस पर तीखा वार, विकास न दिखने पर इटालियन चश्मे का तंज

दुर्ग दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आदिवासी समाज के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और भिलाई, रिसाली व चरोदा में 436 करोड़ के कामों की सौगात दी।

Nov 25, 2026
IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

पीआरए और बर्बरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी हुई है। चार राज्यों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी के बाद विभाग ने रायपुर के विभिन्न बैंकों के 18 लॉकर खुलवाए।

Nov 24, 2026
Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

Tribal Leader Injured: फिसलकर घायल हुए पूर्व सांसद नंदकुमार साय, हेलीकॉप्टर में साथ लेकर रायपुर पहुंचे CM साय

मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय फिसलकर घायल हो गए। सीएम विष्णुदेव साय उन्हें अपने साथ जशपुर से हेलीकॉप्टर में रायपुर लाए।

Nov 23, 2026
CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक, हफ्तेभर में 2 महिलाओं की मौत; 20 गांवों में अलर्ट जारी!

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक, हफ्तेभर में 2 महिलाओं की मौत; 20 गांवों में अलर्ट जारी!

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में जंगली हाथियों की आवाजाही ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर हाथियों से जुड़ी घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।<br/>

Nov 23, 2026