Mahtari Vandan yojana 30th installment

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खबर, इस दिन आ रही किस्त

रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की पात्र महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी होगी। जानिए किस समय खाते में 1000 रुपए आएंगे। महिलाएं पेमेंट की किस्त कैसे जांचेंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खबर, इस दिन आ रही किस्त

Mahtari vandan Yojana 30th Installment

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है।  महतारी वंदन योजना की 30वीं  किस्त शनिवार को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। रक्षाबंधन से पहले मिलने वाली यह राशि लाखों महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से दोपहर 1:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में डीबीटी के जरिए राशि जारी करेंगे। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में 1000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

महतारी वंदन योजना के तहत होगा डीबीटी भुगतान

राज्य सरकार के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम हाउस कार्यालय से योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे। राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने नियमित आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

ऑनलाइन ऐसे देखें भुगतान की स्थिति

योजना की लाभार्थी महिलाएं अपनी भुगतान स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकती हैं। इसके लिए महतारी वंदन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प चुनना होगा। इसके बाद लाभार्थी को अपना beneficiary code या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर कैप्चा भरकर सबमिट करते ही आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

मार्च 2024 से हर महीने मिल रही आर्थिक सहायता

महतारी वंदन योजना पूरे छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 से लागू है। इसके तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक यहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना है।

सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर रखा फोकस

राज्य सरकार के अनुसार योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य संबंधी खर्च और पोषण जैसी आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें। सरकार का मानना है कि इस पहल से महिलाओं को स्वरोजगार और आय बढ़ाने वाली गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026