छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती

1654 शिक्षकों की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, जाने पूरी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय स्कूलों में 1654 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की घोषणा की। लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को होगी। आवेदन CG Vyapam के पोर्टल पर किए जा सकेंगे।

By : नरेंद्र कुमार
1654 शिक्षकों की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान, जाने पूरी प्रक्रिया

AI

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 1654 शिक्षकों के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 25 अक्टूबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती ई एवं टी संवर्ग के शासकीय स्कूलों के लिए की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया का संचालन लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) करेगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) के पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

इन विषयों में होगी भर्ती

  • अंग्रेजी – 504 पद
  • संस्कृत – 300 पद
  • हिंदी – 250 पद
  • गणित – 250 पद
  • सामाजिक विज्ञान – 250 पद
  • कृषि – 100 पद

अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक 504 पद निर्धारित किए गए हैं।

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

अभ्यर्थियों को आवेदन, दस्तावेज अपलोड और अन्य सभी औपचारिकताएं CG Vyapam के ऑनलाइन पोर्टल पर पूरी करनी होंगी। आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

युवाओं के लिए बड़ी राहत

राज्य में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती बड़ी राहत लेकर आई है। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर भी मिलेगा।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026