छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में नक्सली मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में नक्सली मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर में नक्सलियों की सुरक्षा बल जवानों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। अब तक 14 नक्सली ढेर होने की खबर है।

By : स्वदेश डेस्क
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में नक्सली मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दो जिलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, इस मुठभेड़ में तेलंगाना की ‘ग्रीन फाइटर’ टीम के 5 जवान भी शहीद हो गए। फिलहाल दोनों जिलों में दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है।

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रुक-रुककर फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

नक्सलियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी

माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। शनिवार तड़के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई।

बीजापुर में 2 तो सुकमा में 12 ढेर

बीजापुर में जहां सुबह करीब 5 बजे से जारी मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि हुई है। इस कार्रवाई की पुष्टि बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने की है। वहीं, सुकमा में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि 5 जवान भी ढेर हुए हैं। तेलंगाना की यह ग्रीन फाइटर टीम नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती है।

सुरक्षा कारणों से सुरक्षा बलों की जानकारी छुपाई जा रही

सुरक्षा कारणों के चलते मुठभेड़ के सटीक स्थान और ऑपरेशन में शामिल जवानों की संख्या फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Chhattisgarh HC: छत्तीसगढ़ HC का फैसला;  अविभाजित MP में बसने को पलायन मानकर खारिज नहीं होगा जाति प्रमाणपत्र

Chhattisgarh HC: छत्तीसगढ़ HC का फैसला; अविभाजित MP में बसने को पलायन मानकर खारिज नहीं होगा जाति प्रमाणपत्र

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा कि अविभाजित एमपी में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाना अंतरराज्यीय पलायन नहीं है। जाति प्रमाणपत्र के दावे पर 60 दिन में नया फैसला लेना होगा।<br/>

Oct 30, 2026
Engagement Ceremony Clash: बिलासपुर के घोघाडीह में सगाई के न्योते पर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर FIR

Engagement Ceremony Clash: बिलासपुर के घोघाडीह में सगाई के न्योते पर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर FIR

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के घोघाडीह गांव में सगाई के निमंत्रण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कार्यक्रम की खुशियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। महिला समेत कई घायल हुए।

Oct 28, 2026
Indore Anadi Tagde: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में दूसरी बार चुनी गईं इंदौर की अनादि तागड़े

Indore Anadi Tagde: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में दूसरी बार चुनी गईं इंदौर की अनादि तागड़े

मध्य प्रदेश के मालवा अंचल की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल पटल पर अपना परचम लहराया है। इंदौर की प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर अनादि तागड़े का लगातार दूसरी...

Oct 24, 2026
Deputy CM Injured: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में चोटिल, सिम्स अस्पताल में पैर पर प्लास्टर

Deputy CM Injured: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में चोटिल, सिम्स अस्पताल में पैर पर प्लास्टर

लोरमी के धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम के पैर में चोट लगी। बिलासपुर के अस्पताल में इलाज हुआ और उनके तय कार्यक्रम रद कर दिए गए। चोट की गंभीरता अभी साफ नहीं।

Oct 17, 2026
bribery Case: 16 लाख के एरियर के बदले मांगा था 5% कमीशन, पहली किस्त के 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

bribery Case: 16 लाख के एरियर के बदले मांगा था 5% कमीशन, पहली किस्त के 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

सुकमा में ACB ने BEO चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। अधिकारी पर 16 लाख के एरियर भुगतान के बदले 5% कमीशन मांगने का आरोप है।

Sep 03, 2026