Sukma ACB BEO Bribe Case

bribery Case: 16 लाख के एरियर के बदले मांगा था 5% कमीशन, पहली किस्त के 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

सुकमा में ACB ने BEO चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। अधिकारी पर 16 लाख के एरियर भुगतान के बदले 5% कमीशन मांगने का आरोप है।

By : संजय चतुर्वेदी
bribery Case: 16 लाख के एरियर के बदले मांगा था 5% कमीशन, पहली किस्त के 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार

BEO Caught Red Handed Taking Bribe for arrears

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। कोंटा के खंडट शिक्षा अधिकारी (BEO) चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, उन पर आरोप है कि अधिकारी ने एक महिला कर्मचारी के करीब 16 लाख रुपये के बकाया एरियर के भुगतान के बदले कुल राशि का 5 प्रतिशत कमीशन मांगा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और पहली किस्त लेते ही अधिकारी को पकड़ लिया।

महिला कर्मचारी के एरियर से जुड़ा था मामला

सुकमा के मिसमा गांव निवासी कवासी मंगल राम ने जगदलपुर स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत दरज् कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कवासी सुशीला डूब्बाटोटा स्थित कन्या आश्रम में अधीक्षिका के पद पर कार्यरत है। कन्या आश्रम सरकार द्वारा संचालित लड़कियों के आवासीय विद्यालय है। सुशीला के वेतनमान का निर्धारण होने के बाद उन्हें करीब 16 लाख रुपये का बकाया एरियर मिलना था। शिकायत के अनुसार, इसी बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कोंटा के BEO चंद्र कुमार यारदा ने कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी।

लाखों के एरियर पर मांगा 5 प्रतिशत कमीशन

कवासी मंगल राम ने एसीबी को बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के बकाया एरियर के भुगतान को लेकर बीईओ से संपर्क किया। तब अधिकारी ने कथित तौर पर कुल एरियर का 5 प्रतिशत कमीशन मांगा। 16 लाख रुपये की बकाया राशि के हिसाब से 5 प्रतिशत रकम करीब 80 हजार रुपये बैठती है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के अधिकारियों ने आरोपों का सत्यापन क्या। त्यापरन के दौरान अधिकारी 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने उसे पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

पहली किस्त लेते ही एसीबी ने दबोचा

बुधवार को तय योजना के अनुसार कवासी मंगल राम ने चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी बीईओ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

बता दें कि पिछले साल भी छत्तीसगढ़ में एसीबी ने रिश्वतखोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026
Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

1 नवंबर 2000 को बना छत्तीसगढ़ सिर्फ धान का कटोरा नहीं है। दक्षिण कोसल से राज्य बनने तक राजवंशों,संघर्ष, मंदिरों और खनिज संपदा की पूरी कहानी पढ़िए।<br/>

Nov 01, 2026